Gujarat: वापी स्थित 10 कबाड़ गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड के कर्मचारी घटनास्थल पर मौजूद

गुजरात के वलसाड जिले में स्थित वापी तहसील में रविवार यानि आज तड़के सुबह कुछ कबाड़ गोदामों में भयंकर आग लग गई. आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड के कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचे. इस दौरान फायर ब्रिगेड के एक अधिकारी ने ANI न्यूज एजेंसी से बात करते हुए बताया कि, 'करीब 10 गोदामों में आग लगी है. अभी आग काबू में है.

आग I प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

गांधीनगर, 20 दिसंबर: गुजरात (Gujarat) के वलसाड जिले (Valsad District) में स्थित वापी तहसील (Vapi Tehsil) में रविवार यानि आज तड़के सुबह कुछ कबाड़ गोदामों में भयंकर आग (Fire) लग गई. आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड के कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचे. इस दौरान फायर ब्रिगेड के एक अधिकारी ने ANI न्यूज एजेंसी से बात करते हुए बताया कि, 'करीब 10 गोदामों में आग लगी है. अभी आग काबू में है. आग का कारण अब तक पता नहीं चला है.'

बता दें इससे पहले हाल ही में दक्षिण दिल्ली के ग्रेटर कैलाश क्षेत्र में स्थित एक इमारत के बेसमेंट में आग लग गई थी. अधिकारियों ने इस घटना के बारे में बताया कि आग लगने की सूचना रात 11 बजकर 17 मिनट पर प्राप्त हुई जिसके बाद दमकल की सात गाड़ियों को मौके पर भेजा गया.

यह भी पढ़ें- देश की खबरें | गुजरात : अंतरधर्म विवाह को लेकर थाने के बाहर प्रदर्शन

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि धुएं के कारण इमारत के निवासी ऊपर की मंजिल पर फंस गए थे और दिल्ली अग्निशमन सेवा कर्मियों ने आठ लोगों को बचाया. उन्होंने कहा कि तड़के तीन बजकर 50 मिनट पर आग पर काबू पाने में सफलता मिली.

वहीं इस घटना से कुछ दिन पहले ही गाजियाबाद स्थित कुछ झुग्गियों में भीषण आग लग गई थी. आग लगने के बाद इसकी सूचना लोगों ने दमकल विभाग को देने के साथ ही स्थानीय पुलिस को दी. सूचना मिलने के कुछ समय बाद पुलिस और दमकल विभाग की टीम घटना स्थल पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद इसपर काबू पाया.

Share Now

संबंधित खबरें

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 34वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू