Gujarat Shocker: अवैध संबंध के शक में चाचा ने की भतीजी की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

गुजरात के दाहोद में भतीजी के साथ अवैध संबंध के शक पर चाचा ने उसकी बेरहमी से हत्या कर दी. आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits file)

Gujarat Shocker: गुजरात के दाहोद में भतीजी के साथ अवैध संबंध के शक पर चाचा ने उसकी बेरहमी से हत्या कर दी. आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. सगतला पुलिस अधिकारी एनजे पांचाल ने बताया कि बुधवार को पुलिस को सूचना मिली कि बमरोली गांव में जिला रोड से करीब 100 मीटर दूर एक खेत में एक महिला का सिर कटा हुआ शव पड़ा है. पुलिस ने देखा कि महिला की बेरहमी से हत्या की गई। उसका सिर उसके शरीर से करीब 25 मीटर दूर पड़ा हुआ था.

प्राथमिक जांच के दौरान, पुलिस को स्थानीय ग्रामीणों से पता चला कि 20 वर्षीय युवती के अपने चाचा के साथ अवैध संबंध थे. पुलिस ने पूछताछ की तो उसने शुरू में किसी भी तरह के संबंध से इनकार किया, लेकिन जब सबूत मिले तो उसने इसे स्वीकार कर लिया.

बताया गया कि आरोपी ने पुलिस से कहा था कि उसे संदेह था कि उसकी भतीजी किसी अन्य व्यक्ति के साथ संबंध में थी और उसने उसे अन्य सभी संबंधों को तोड़ने के लिए कहा था, लेकिन वह नहीं मानी और इसलिए उसने उसकी हत्या कर दी. इसके बाद गुरुवार रात राठवा को गिरफ्तार कर लिया गया.

Share Now

संबंधित खबरें

विजय वर्मा के साथ स्पॉट हुईं 'जवान' फेम आलिया कुरैशी, तमन्ना भाटिया से ब्रेकअप की खबरों के बीच नई 'मिस्ट्री गर्ल' ने बटोरी सुर्खियां (Watch Video)

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Kolkata Weather Update: कोलकाता में खेले जाने वाले रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पूरे मुकाबले का लुफ्त, मैच से पहले जानें मौसम का हाल

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Scorecard: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपरकिंग्स को 10 रनों से रौंदा, ईशान मलिंगा ने चटकाए 3 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Scorecard: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपरकिंग्स के सामने रखा 195 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा और हेनरिक क्लासेन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड