Death Due To Heart Attack in Surat: गुजरात के सूरत में 2 और युवाओं की दिल का दौरा पड़ने से मौत, शहर में दहशत
गुजरात के सूरत में दिल का दौरा पड़ने से दो और युवाओं को जान गंवानी पड़ी है. शहर में हाल के दिनों में दिल का दौरा पड़ने की वजह से जान जाने से लोग सदमे में हैं. बुधवार को जिन लोगों की दिल का दौरा पड़ने की वजह से जान गई है. उनमे एक का नाम योगेश अहीर है.
Death Due To Heart Attack in Surat: गुजरात के सूरत में दिल का दौरा पड़ने से दो और युवाओं को जान गंवानी पड़ी है. शहर में हाल के दिनों में दिल का दौरा पड़ने की वजह से जान जाने से लोग सदमे में हैं. बुधवार को जिन लोगों की दिल का दौरा पड़ने की वजह से जान गई है. उनमे एक का नाम योगेश अहीर है. जो एक पुलिस वाले का बेटा है. वह बुधवार को एक नगरपालिका उद्यान में व्यायाम कर रहा था. उसे व्यायाम करते समय अचानक से सीने में तेज दर्द उड़ने की वजह से वह जीम में ही जमीन पर गिर पड़ा. जिसके बाद उसे अस्पाल ले जाया गया. जहां पर अस्पताल के डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
प्रारंभिक रिपोर्ट में दिल का दौरा पड़ने की बात कही गई है. हालांकि अभी मृतक का पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी आना बाकी है. डॉक्टरों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है. युवक की मौत कैसे हुई है. यह भी पढ़े: Death By Heart Attack in Court: बिहार कोर्ट में सुनवाई के दौरान वकील को आया हार्ट अटैक, अदालत में ही तोड़ा दम
वहीं दूसरे युवक की मौत ऑनलाइन काम करने वाले 23 वर्षीय डिजाइनर की हुई है. जिसका नाम जय चंभाई सवासिया है. बताया जा रहा है कि बुधवार की सुबह नींद में ही निधन उसका निधन हो गया. जिसे परिवार वाले सूरत के यूनिटी अस्पताल ले गए. वहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. बताना चाहेंगे कि सूरत में चार अन्य युवाओं की अचानक बेहोशी के बाद जान गंवाने के ठीक एक दिन बाद दो युवकों की जाना गई है.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 07, 2024 04:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

