देश

Gujarat: गुजरात से तस्करी कर लाई गई दो लड़कियों को दिल्ली में छुड़ाया

गुजरात से तस्करी कर लाए गए एक नाबालिग समेत दो लड़कियों को सुरक्षित बचा लिया गया है और इस सिलसिले में एक व्यक्ति को राष्ट्रीय राजधानी से गिरफ्तार किया गया है. यह जानकारी एक अधिकारी ने शुक्रवार को दी.

Gujarat: गुजरात से तस्करी कर लाई गई दो लड़कियों को दिल्ली में छुड़ाया
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pxhere)

नई दिल्ली, 4 फरवरी : गुजरात से तस्करी कर लाए गए एक नाबालिग समेत दो लड़कियों को सुरक्षित बचा लिया गया है और इस सिलसिले में एक व्यक्ति को राष्ट्रीय राजधानी से गिरफ्तार किया गया है. यह जानकारी एक अधिकारी ने शुक्रवार को दी. आरोपी की पहचान राजस्थान निवासी श्याम बीर गूजर के रूप में हुई है.

अधिकारी के अनुसार, द्वारका के अवैध विदेशियों और नारकोटिक्स (सीएआईएफएएन) के खिलाफ सेल को अहमदाबाद पुलिस से सूचना मिली थी कि दो युवा लड़कियों/पीड़ितों और एक पुरुष आरोपी का राष्ट्रीय राजधानी के इलाके में कहीं ठिकाना है. अहमदाबाद के वटवा पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता की धारा 363 और 366 के तहत प्राथमिकी भी दर्ज की गई थी. यह भी पढ़ें : Rajasthan COVID Guidelines: राजस्थान में नाइट कर्फ्यू खत्म, जानें नई गाइडलाइंस में क्या खुला और कहां पाबंदी लागू

इसके बाद, दिल्ली पुलिस ने एक टीम गठित कर छापेमारी की और दोनों पीड़ितों को द्वारका के डाबरी इलाके से छुड़ाया. मानव तस्करी में लिप्त पाए गए बीर गूजर को मौके पर पकड़ लिया गया. बाद में आरोपी और छुड़ाई गई लड़कियों को अहमदाबाद पुलिस को सौंप दिया गया. अधिकारी ने कहा, 'मामले में आगे की जांच अभी जारी है.'

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 04, 2022 01:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).