शर्मनाक: गुजरात में ढाई साल की बच्ची से रेप के बाद निर्मम हत्या, पोस्टमार्टम में हुआ रूह को हिला देने वाला खुलासा

बच्ची के गायब होने के तीन दिन बाद सात नवंबर को उसके शव को पास के झाड़ियों से बरामद हुआ. शव बरामद होने के बाद बच्ची के पोस्टमार्ट रिपोर्ट में रेप (Rape) अननेचुरल सेक्स करने के बाद मुंह दबाकर हत्या (Murder) करने का खुलासा है.

प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits: LatestLY)

गांधीनगर: गुजरात (Gujarat) के सूरत में चार नवंबर दिवाली की रात एक ढाई साल की बच्ची (Girl)  घर के बाहर से रात के करीब आठ बजे गायब हो गई. बच्ची के गयाब होने के बाद परिवार वालों ने उसे ढूढने की कोशिश की, लेकिन उसका कहीं पर पता नहीं चलने पर परिवार वालों ने सूरत शहर के पांडेसरा पुलिस स्टेशन में उसके गायब होने की शिकायत दर्ज करवाई. पुलिस ने बच्ची की तलाश के लिए टीम का गठन कर तलाश शुरू किया, लेकिन उसका कही पता नहीं चला.Gujarat Shocker: गुजरात में तीन बच्चियों से रेप और एक की हत्या के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

वहीं बच्ची के गायब होने के तीन दिन बाद सात नवंबर को उसके शव को  पास के झाड़ियों से बरामद हुआ. शव बरामद होने के बाद बच्ची के पोस्टमार्ट रिपोर्ट में रेप (Rape) अननेचुरल सेक्स करने के बाद मुंह दबाकर हत्या (Murder) करने का खुलासा है. वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो बच्ची से रेप के बादहत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया. गिरफ़्तार आरोपी का नाम गुड्डु कुमार यादव मूलतः बिहार का रहने वाला है.

पुलिस के अनुसार गुड्डु यादव जिस जगह बच्ची का परिवार रहता है, उसके पड़ोस में ही रहता है. बच्ची का अपहरण करके जाते हुए वो सीसीटीवी में भी क़ैद हुआ था, जिसके आधार पर ही पुलिस उस तक पहुंचने में सफल हो सकी है. सूरत के पुलिस कमिश्नर अजय तोमर ने बताया कि गिरफ़्तार आरोपी के मोबाइल से पॉर्न वीडियो भी मिले हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 34वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू