शर्मनाक: गुजरात में ढाई साल की बच्ची से रेप के बाद निर्मम हत्या, पोस्टमार्टम में हुआ रूह को हिला देने वाला खुलासा
बच्ची के गायब होने के तीन दिन बाद सात नवंबर को उसके शव को पास के झाड़ियों से बरामद हुआ. शव बरामद होने के बाद बच्ची के पोस्टमार्ट रिपोर्ट में रेप (Rape) अननेचुरल सेक्स करने के बाद मुंह दबाकर हत्या (Murder) करने का खुलासा है.
गांधीनगर: गुजरात (Gujarat) के सूरत में चार नवंबर दिवाली की रात एक ढाई साल की बच्ची (Girl) घर के बाहर से रात के करीब आठ बजे गायब हो गई. बच्ची के गयाब होने के बाद परिवार वालों ने उसे ढूढने की कोशिश की, लेकिन उसका कहीं पर पता नहीं चलने पर परिवार वालों ने सूरत शहर के पांडेसरा पुलिस स्टेशन में उसके गायब होने की शिकायत दर्ज करवाई. पुलिस ने बच्ची की तलाश के लिए टीम का गठन कर तलाश शुरू किया, लेकिन उसका कही पता नहीं चला.Gujarat Shocker: गुजरात में तीन बच्चियों से रेप और एक की हत्या के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार
वहीं बच्ची के गायब होने के तीन दिन बाद सात नवंबर को उसके शव को पास के झाड़ियों से बरामद हुआ. शव बरामद होने के बाद बच्ची के पोस्टमार्ट रिपोर्ट में रेप (Rape) अननेचुरल सेक्स करने के बाद मुंह दबाकर हत्या (Murder) करने का खुलासा है. वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो बच्ची से रेप के बादहत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया. गिरफ़्तार आरोपी का नाम गुड्डु कुमार यादव मूलतः बिहार का रहने वाला है.
पुलिस के अनुसार गुड्डु यादव जिस जगह बच्ची का परिवार रहता है, उसके पड़ोस में ही रहता है. बच्ची का अपहरण करके जाते हुए वो सीसीटीवी में भी क़ैद हुआ था, जिसके आधार पर ही पुलिस उस तक पहुंचने में सफल हो सकी है. सूरत के पुलिस कमिश्नर अजय तोमर ने बताया कि गिरफ़्तार आरोपी के मोबाइल से पॉर्न वीडियो भी मिले हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 09, 2021 04:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

