Gujarat: राजकोट की एक संस्था की खास मुहीम, कोरोना वैक्सीन लगवाने वालों को मिल रहा है मुफ्त खाना
लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार शनिवार को गुजरात में रिकॉर्ड 2815 नए मामले सामने आए. जो कि 24 घंटो में अबतक के सबसे ज्यादा मामले हैं. इसी के साथ 13 लोगों की संक्रमण के चलते मौत हो गई. ये आकंड़े पिछले 110 दिनों में सबसे ज्यादा है. राज्य में अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा और राजकोट से सबसे ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं.
राजकोट: गुजरात (Gujarat) में कोरोना (Coronavirus) का कहर बढ़ते ही जा रहा हैं. ऐसे में बढ़ी मात्रा में लोग कोरोना का वैक्सीन (Vaccine) लगवा रहे हैं. राजकोट की एक संस्था (Organisation) ने कोरोना वैक्सीनेशन सेंटर (Vaccination Center in Gujarat) आकर वैक्सीन लगवाने वाले लोगों को मुफ्त खाना देने का काम कर रही है. एक आयोजक ने बताया कि हम कोरोना वैक्सीनेशन सेंटर पर ब्रेकफास्ट (Breakfast), लंच और डिनर (Free Meal at Vaccination Center) उपलब्ध करवा रहे हैं. ताकि लोगों को घर जाकर काम करने की चिंता न रहे और वो वैक्सीन का डोज़ लेने के बाद आराम कर सकें. कोरोना की दूसरी लहर में गुजरात का मृत्यु दर लगातार बढ़ता जा रही है. देश की खबरें | गुजरात में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,640 नये मामले सामने आये
लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार शनिवार को गुजरात में रिकॉर्ड 2815 नए मामले सामने आए. जो कि 24 घंटो में अबतक के सबसे ज्यादा मामले हैं. इसी के साथ 13 लोगों की संक्रमण के चलते मौत हो गई. ये आकंड़े पिछले 110 दिनों में सबसे ज्यादा है. राज्य में अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा और राजकोट से सबसे ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं.
Gujarat: A Rajkot-based organisation is providing free meals to people getting vaccinated at a #COVID19 inoculation centre
"We're providing breakfast, lunch, dinner so people don't stress about having to work after going home. They can relax here," an organiser said (04.04) pic.twitter.com/Mn8IXWBPri
— ANI (@ANI) April 5, 2021
बता दें कि गुजरात में शनिवार को 2063 लोग डिस्चार्ज हुए और 13 लोगों की मौत हुई. अभी भी राज्य में सक्रिय मामले 14,298 हैं. कोरोना से अब तक 4,552 की मौत हुई और कुल टीकाकरण 69,94,596 हुआ.
कोरोना संक्रमण के बढ़ते संक्रमण को मद्देनजर रखते हुए सोमवार से कक्षा 1 से 9 तक के स्कूल को बंद रखने का फैसला लिया गया हैं. गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने कोर कमेटी की बैठक में यह फैसला लिया. हालांकि, सरकार ने गुजरात में लॉकडाउन लगाने से मना कर दिया हैं. साथ ही, लोगों से कोरोना की गाइडलाइन का पालन करने की अपील की हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 05, 2021 08:53 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

