Gujarat Shocker: संपत्ति विवाद में व्यक्ति ने 35 वर्षीय भाई की चाकू मारकर की हत्या, मामले की जांच में जुटी पुलिस
फतेहवाड़ी इलाके में संपत्ति विवाद के चलते एक भाई ने दूसरे भाई की हत्या कर दी है. घटना शुक्रवार रात की है. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार फतेहवाड़ी इलाके में रहने वाले एक परिवार में संपत्ति को लेकर विवाद हुआ. विवाद इतना बढ़ गया कि भाई ने अपने 35 भाई को चाकू मारकर हत्या कर दी थी
Gujarat Shocker: गुजरात के फतेहवाड़ी इलाके में संपत्ति विवाद (Property Dispute) के चलते एक भाई ने दूसरे भाई की हत्या कर दी है. घटना शुक्रवार रात की है. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार फतेहवाड़ी इलाके में रहने वाले एक परिवार में संपत्ति को लेकर विवाद हुआ. विवाद इतना बढ़ गया कि भाई ने अपने 35 भाई को चाकू मारकर हत्या कर दी थी. उसे बचाया जा सके परिवार वालों ने अस्पताल ले गए. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
डीसीपी जोन 7, भगीरथसिंह जडेजा (Bhagirathsinh Jadeja) के अनुसार मृतक की पहचान फतेहवाड़ी निवासी इरशाद शेख (Irshad Shaikh) के रूप में हुई है. डेजा के अनुसार शुक्रवार की रात परिवार के सदस्य सम्पति विवाद पर चर्चा के लिए घर पर जमा हुए थे. चर्चा हो ही रही थी कि इ विवाद बढ़ने पर इरशाद उसके भाई और उनकी मां के बीच लड़ाई हो गई. गुस्से में आकर उसके भाई ने इरशाद चाकू से हमला कर दिया. जिसमें उसकी मौत हो गई. यह भी पढ़े: रुग्राम में संपत्ति विवाद को लेकर एक शख्स ने अपने पिता की हत्या की
फिलहाल पुलिस ने मामले में अलग-अलग धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है. पुलिस की माने तो आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 04, 2022 08:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

