Gujarat Road Accident: गुजरात के अरावली में सड़क दुर्घटना में 7 तीर्थयात्रियों की मौत

गुजरात के अरावली जिले में शुक्रवार को एक एसयूवी की चपेट में आने से कम से कम सात तीर्थयात्रियों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए. पुलिस ने यह जानकारी दी.

(Photo Credit : Twitter)

मोडासा (गुजरात), 2 सितम्बर : गुजरात के अरावली जिले में शुक्रवार को एक एसयूवी की चपेट में आने से कम से कम सात तीर्थयात्रियों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए. पुलिस ने यह जानकारी दी. पीड़ित पंचमहल जिले के एक संघ द्वारा आयोजित धार्मिक पदयात्रा का हिस्सा थे. वे बनासकांठा के अंबाजी मंदिर की ओर जा रहे थे, लेकिन कृष्णापुरा गांव के पास वे सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए.

पत्रकारों को बात करते हुए मालपुर पुलिस उपनिरीक्षक आर.एम. देसाई ने कहा कि महाराष्ट्र पंजीकरण संख्या वाली इनोवा कार ने सुबह करीब साढ़े सात बजे पीड़ितों को कुचल दिया. इस हादसे में ड्राइवर की घायल हो गया. जिसे मोदासा अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यह भी पढ़ें : मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गुजरात में आज एक और चुनाव पूर्व ‘गारंटी’ की घोषणा करेंगे

उन्होंने कहा कि ड्राइवर के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने और गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया जाएगा. मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने पीड़ितों के प्रति संवेदना व्यक्त की और मृतकों के परिजनों को 4 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की.

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 165 रनों का टारगेट, एडेन मार्करम ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Live Score Update: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Live Toss And Scorecard: इकाना स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड