देश

गुजरात: बेटी-दामाद ने बुजुर्ग महिला को बेरहमी से पीटा, वीडियो हुआ वायरल

मामला गुजरात के अहमदाबाद से लगभग 200 किलोमीटर दूर संखेड़ा तालुका के तहत वेलपुर गांव का है. जहां पर एक बुजुर्ग महिला को उसकी बेटी और दामाद मिलकर रस्सियों से बांधने की कोशिश कर रहे हैं

गुजरात: बेटी-दामाद ने बुजुर्ग महिला को बेरहमी से पीटा, वीडियो हुआ वायरल
सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल ( photo Credit: YouTube )

अहमदाबाद. अक्सर कहा जाता है कि बेटा अगर मां-बाप की अनदेखी करे तो बेटी सहारा बन जाती है. लेकिन अगर बेटी ही मां के जान की दुश्मन बन जाए तो उसे कौन बचाएगा. वैसे आपने बेरहम  बेटों की हरकतों के कई कारनामे सुने होंगे लेकिन जरा इस वीडियो को देखें इसमें एक बूढी महिला को उसकी बेटी और दामाद कैसे जानवरों की तरह पीट रहे हैं. असंवेदनशीलता और इंसानियत की विकृत तस्वीर कर देने वाली इस वीडियो को देखकर आपकी भी रूह कांप उठेगी.

यह पूरा मामला गुजरात के अहमदाबाद से लगभग 200 किलोमीटर दूर संखेड़ा तालुका के तहत वेलपुर गांव का है. जहां पर एक बुजुर्ग महिला को उसकी बेटी और दामाद मिलकर रस्सियों से बांधने की कोशिश कर रहे हैं. लेकिन बुजुर्ग महिला दोनों का विरोध करती है. लेकिन उसकी बूढी कदकाठी में इनता दम नहीं था कि दोनों का विरोध कर सके. फिर क्या बेरहम बेटी और दामाद ने उसे रस्सी से बांधकर घर के बाहर फेंक दिया.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में साफ-साफ देखा जा सकता है कि कैसे बेटी और दामाद दोनों असहाय बुजुर्ग महिला को पीट रहे हैं. फिलहाल इस घटना  की जानकारी अब पुलिस स्टेशन तक पहुंच चुकी है, वहीं आरोपी दामाद और उसकी पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. वहीं पकड़े जाने के बाद आरोपी दामाद ने कहा है कि बुजुर्ग महिला की मानसिक हालात ठीक नहीं है उसने उनपर हथियार से हमला कर दिया था. जिसके बाद उन्होंने उसे रस्सी से बांधा था.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 20, 2018 11:18 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).