एजेंसी न्यूज

Gujarat: खराब सिग्नल के कारण रुकी थी ट्रेन, बदमाशों ने यात्रियों से की लूटपाट

गुजरात के खेड़ा जिले में खराब सिग्नल के कारण ट्रेन रुकने पर लुटेरों के एक गिरोह ने यात्रियों से 3.20 लाख रुपये मूल्य का कीमती सामान लूट लिया. रेलवे पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी.

Gujarat: खराब सिग्नल के कारण रुकी थी ट्रेन, बदमाशों ने यात्रियों से की लूटपाट
Indian Railways | PTI

आणंद (गुजरात), 15 नवंबर: गुजरात के खेड़ा जिले में खराब सिग्नल के कारण ट्रेन रुकने पर लुटेरों के एक गिरोह ने यात्रियों से 3.20 लाख रुपये मूल्य का कीमती सामान लूट लिया. रेलवे पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी. पश्चिम रेलवे की पुलिस अधीक्षक सरोज कुमारी ने बताया कि यह घटना 14 नवंबर को तड़के हुई. उन्होंने बताया कि रेलवे पुलिस ने अज्ञात बदमाशों को पकड़ने के लिए कई टीम गठित की हैं और यह भी जांच की जा रही है कि क्या सिग्नल की खराबी किसी साजिश का नतीजा तो नहीं थी. डेविड बेकहम ने गुजरात में बच्चों के साथ खेला क्रिकेट, सोशल मीडिया पर तस्वीर हुई वायरल.

आणंद रेलवे पुलिस थाने में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, इंदौर की ओर जा रही गांधीधाम-इंदौर एक्सप्रेस 14 नवंबर को तड़के अनघड़ी गांव के बाहरी इलाके में रुकी. पुलिस अधीक्षक ने कहा, ‘‘लुटेरों ने खिड़कियों के पास बैठे पांच यात्रियों को निशाना बनाया. डिब्बे में प्रवेश किए बिना, वे जो कुछ भी छीन सकते थे, उसे छीन लिया और अंधेरे में गायब हो गए.’’ लुटेरे पीड़ितों से कुल मिलाकर 3.20 लाख रुपये की नकदी, मोबाइल फोन और आभूषण लूटकर ले गए.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 15, 2023 10:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).