गलत या उल्टी दिशा में गाड़ी चलाया तो ड्राइविंग पर लग जाएगा लाइफटाइम बैन, इस राज्य ने सख्त किए नियम

अगर कोई शख्स पहली बार नियम का उल्लंघन करता पकड़ा गया तो उसके खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज किया जाएगा

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit- Pixabay)

अहमदाबाद: गलत या उल्टी दिशा (Wrong Side) में गाड़ी चलाने को लेकर नियम सख्त कर दिए गए हैं. गुजरात (Gujarat) में सिटी ट्रैफिक पुलिस और रिजनल ट्रांसपोर्ट ऑफिस (RTO) ने यह तय किया है कि अगर कोई शख्स दो बार गलत या उल्टी दिशा में गाड़ी चलाता पकड़ा गया तो उसके ड्राइविंग करने पर आजीवन बैन लगा दिया जाएगा. ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अगर कोई शख्स पहली बार नियम का उल्लंघन करता पकड़ा गया तो उसके खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज किया जाएगा और कागजात आरटीओ में जब्त कर लिए जाएंगे और अगर दूसरी बार उसी शख्स ने नियम का उल्लंघन किया तो उसका ड्राइविंग लाइसेंस (Driving License) हमेशा के लिए रद्द कर दिया जाएगा या फिर उसे ब्लैकलिस्टेड कर दिया जाएगा.

पहले के नियम के अनुसार, अगर कोई शख्स गलत या उल्टी दिशा में गाड़ी चलाता पांचवी बार पकड़ा जाता था तब उसका ड्राइविंग लाइसेंस रद्द किया जाता था लेकिन ट्रैफिक नियमों में बदलाव कर इसे दो बार कर दिया गया है. यह भी पढ़ें- VIDEO: गुरुग्राम में चालान से बचने के लिए ड्राइवर ने की भागने की कोशिश, कार की बोनट पर कूदे सिपाही को घसीटा

एक ट्रैफिक पुलिस अधिकारी के अनुसार, मंगलवार को ट्रैफिक पुलिस और आरटीओ ने मिलकर सात ड्राइविंग रद्द किए और अब इसे और सख्ती से लागू किया जाएगा.

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रनों से दी शिकस्त, रवि बिश्नोई ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटं के सामने रखा 211 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Live Score Update: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Live Toss And Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड