चला था प्रेमिका से मिलने, लेकिन लड़की के घरवालों ने काट दी प्रेमी की नाक- फिर जो हुआ ...
प्रकाश कोली और उसकी प्रेमिका दोनों जीवापुर गांव के निवासी हैं. जब वह रात में वहां पहुंचा, तो महिला के परिवार के सदस्यों ने उसे पकड़ लिया. उसके बाद लड़की के चाचा ने अन्य लोगों के साथ मिलकर प्रकाश कोली की नाक को काट दिया
प्यार के चक्कर में प्रेमिका के घर पहुंचना एक प्रेमी को भारी पड़ गया. उसे पता नहीं था कि उसके साथ कुछ ऐसा कि उसकी नाक कट गई. खबर हैरान कर देने वाली है लेकिन सच्ची है. गुजरात के अमरेली जिले में एक शख्स की नाम उसकी प्रेमिका के परिजनों ने नाक काट दी. जिसके बाद हल्ला मच गया, मामला पुलिस स्टेशन की दहलीज तक पहुंचा तो पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया. बाबरा पुलिस निरीक्षक जे डी अहीर ने कहा कि प्रकाश कोली (23) शनिवार की रात को उस महिला से मिलने गया था, जिसके साथ उसका प्रेम संबंध है. उसी दौरान यह घटना हुई.
प्रकाश कोली और उसकी प्रेमिका दोनों जीवापुर गांव के निवासी हैं. जब वह रात में वहां पहुंचा, तो महिला के परिवार के सदस्यों ने उसे पकड़ लिया. उसके बाद लड़की के चाचा ने अन्य लोगों के साथ मिलकर प्रकाश कोली की नाक को काट दिया. जिसके बाद कोली को पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है. वहीं इस घटना के बाद महिला के माता-पिता, उसके भाई और चाचा को सोमवार को गिरफ्तार किया गया.
यह भी पढ़ें:- मुंबई: मजाक में Wi-Fi का नाम लश्कर-ए-तैयबा रखना पड़ा युवक को भारी, पुलिस ने गिरफ्तार कर दी यह चेतावनी
गौरतलब हो कि कुछ दिनों पहले भी उत्तर प्रदेश से एक ऐसा ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया था. जहां पर एक पति ने अपनी पत्नी की नाक को काट दिया था. पति को शक था कि उसकी पत्नी का किसी और से अफेयर है जिसके बाद उसने अपनी पत्नी के नाक को अपनी दांतों से चबा लिया था. फिलहाल इस घटना के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 19, 2019 09:38 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

