Gujarat DA Hike: खुशखबरी! गुजरात सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता, 9.59 लाख कर्मचारियों और पेंशनर्स को मिलेगा फायदा

गुजरात सरकार ने अपने कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ी राहत दी है. राज्य सरकार ने छठे और सातवें वेतन आयोग के तहत आने वाले कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (Dearness Allowance - DA) बढ़ाने का ऐलान कर दिया है.

Representational Image | PTI

Gujarat DA Hike: गुजरात सरकार ने अपने कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ी राहत दी है. राज्य सरकार ने छठे और सातवें वेतन आयोग के तहत आने वाले कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (Dearness Allowance - DA) बढ़ाने का ऐलान कर दिया है. इस फैसले की घोषणा राज्य सरकार के प्रवक्ता मंत्री ऋषिकेश पटेल ने की, जो मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक के बाद सामने आई. इस फैसले के तहत छठे वेतन आयोग के तहत आने वाले कर्मचारियों का DA 6 फीसदी और सातवें वेतन आयोग के कर्मचारियों का DA 2 फीसदी बढ़ाया गया है.

यह बढ़ोतरी 1 जनवरी 2025 से प्रभावी मानी जाएगी और जनवरी से मार्च 2025 तक के तीन महीने का बकाया एकमुश्त अप्रैल 2025 की सैलरी के साथ दिया जाएगा.

ये भी पढें: उप्र सरकार ने पीआरडी स्वयंसेवकों का बढ़ाया ड्यूटी भत्ता

गुजरात सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता

4.78 लाख कर्मचारियों को फायदा

इस फैसले से राज्य सरकार के 4.78 लाख कर्मचारी और पंचायत तथा अन्य विभागों के कर्मचारी लाभान्वित होंगे. इतना ही नहीं, यह राहत 4.81 लाख से ज्यादा रिटायर्ड कर्मचारियों (पेंशनर्स) को भी मिलेगी. यानी कुल मिलाकर करीब 9.59 लाख लोगों को इस फैसले से सीधा फायदा होगा.

राज्य सरकार ने इस बढ़े हुए महंगाई भत्ते के लिए ₹235 करोड़ रुपये के बकाया भुगतान की घोषणा की है, जो अप्रैल की सैलरी के साथ दिया जाएगा. इसके अलावा सरकार हर साल ₹946 करोड़ रुपये अतिरिक्त खर्च करेगी. ताकि बढ़े हुए वेतन और पेंशन की व्यवस्था की जा सके.

सरकार ने वित्त विभाग को दिए निर्देश

सरकार ने वित्त विभाग को निर्देश दे दिए हैं कि इस फैसले को जल्द से जल्द लागू करने के लिए जरूरी आदेश जारी करें ताकि कर्मचारी समय पर इसका लाभ उठा सकें.

महंगाई भत्ता आम तौर पर महंगाई के बढ़ते प्रभाव को संतुलित करने के लिए दिया जाता है, और यह केंद्र व राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए काफी अहम होता है. गुजरात सरकार के इस फैसले से कर्मचारियों में खुशी की लहर है, खासकर तब जब महंगाई लगातार बढ़ रही है और खर्चों में इजाफा हो रहा है.

इस घोषणा को लेकर सोशल मीडिया पर भी सकारात्मक प्रतिक्रियाएं आ रही हैं और कर्मचारी संगठनों ने सरकार के इस कदम का स्वागत किया है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 2nd T20I Match Scorecard: रांची में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 250 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, संजू सैमसन ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 2nd T20I Match Live Score Update: रांची में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 2nd T20I Live Toss And Scorecard: रांची में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Mumbai Heatwave: 'अक्टूबर हीट' की चपेट में मुंबई, सांताक्रूज में पारा 37.6 डिग्री पहुंचा; मौसम विभाग ने जारी किया सीजन का पहला हीटवेव येलो अलर्ट