Gujarat Assembly Elections 2022: अहमदाबाद में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने डाला वोट

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में सोमवार को अहमदाबाद में अपना वोट डाला.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Photo Credits: Twitter)

अहमदाबाद, पांच दिसंबर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में सोमवार को अहमदाबाद में अपना वोट डाला. गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे व अंतिम चरण में राज्य के 14 जिलों की 93 सीट पर सोमवार सुबह आठ बजे मतदान शुरू हुआ, जो शाम पांच बजे तक चलेगा. यह भी पढ़ें: वोट डालने के बाद उत्साह में दिखे PM मोदी, कहा- लोकतंत्र का यह उत्सव है इसे मतदाताओं ने उमंग के साथ मनाया

प्रधानमंत्री मोदी अहमदाबाद शहर के रानीप इलाके में निशान हाई स्कूल में बने मतदान केंद्र पर सुबह करीब साढ़े नौ बजे वोट डालने पहुंचे. प्रधानमंत्री ने कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार किया.

मतदान केंद्र से निकलने के बाद प्रधानमंत्री ने अपने स्वागत के लिए आई भीड़ को उनकी वह उंगली दिखाई, जिस पर स्याही लगी थी. इसके बाद वह मतदान केंद्र के पास स्थित अपने बड़े भाई सोमा मोदी के घर के लिए रवाना हुए.

इससे पहले सुबह प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर लोगों से मतदान करने का आह्ववान किया था.

प्रधानमंत्री मोदी ट्वीट किया, ‘‘ गुजरात चुनाव के दूसरे चरण में मतदान करने वाले सभी लोगों, विशेष रूप से युवा और महिला मतदाताओं से बड़ी संख्या में मतदान करने का आग्रह करता हूं.’’

अहमदाबाद, वडोदरा एवं गांधीनगर सहित 14 जिलों के इन 93 विधानसभा क्षेत्रों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल सहित 61 राजनीतिक दलों के कुल 833 उम्मीदवार मैदान में हैं.

गुजरात में एक दिसंबर को पहले चरण में 89 सीट पर करीब 63.31 प्रतिशत मतदान हुआ था। मतगणना आठ दिसंबर को की जाएगी.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Live Streaming: आज चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मैच का लुफ्त

MP Board Result 2026 Date: एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम मई में जारी होने की संभावना, जानें कैसे चेक करें स्कोरकार्ड

Mahatma Jyotirao Phule Birth Anniversary 2026: महात्मा ज्योतिराव फुले की 200वीं जयंती, PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि, कहा- 'उनका जीवन आज भी करोड़ों देशवासियों के लिए प्रेरणा'

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Mullanpur Weather Update: महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले रोमांचक मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त, मैच से पहले जानें मौसम का हाल