गुजरात: 12वीं के छात्र-छात्रा ने क्लास के अंदर किया किस, वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग ने मांगी रिपोर्ट

गुजरात (Gujarat) से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. सूबे के पंचमहल (Panchmahal) जिले से एक स्कूल के अंदर दो छात्रों के किस (Kiss) करते हुए वीडियो वायरल हुआ है. इस मामलें को गंभीरता से लेते हुए स्कूल प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है. जबकि पूरे जिला शिक्षा अधिकारियों को भी इस घटना की सूचना दी जा चुकी है.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Twitter)

अहमदाबाद: गुजरात (Gujarat) से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. सूबे के पंचमहल (Panchmahal) जिले से एक स्कूल के अंदर दो छात्रों के किस (Kiss) करते हुए वीडियो वायरल (Viral Video) हुआ है. इस मामलें को गंभीरता से लेते हुए स्कूल प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है. जबकि जिला शिक्षा अधिकारियों को भी इस घटना की सूचना दी जा चुकी है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह घटना मोरवा हदफ (Krushikar School) के क्रुशिकर स्कूल (Krushikar School) में 23 जनवरी को हुई है. वीडियो में किस करते दिख रहे लड़का और लड़की बारहवीं कक्षा में पढ़ते है. दोनों ने यह हरकत रिसेस (Recess) के दौरान भरी क्लास में की है. जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. British Model Demi Rose ने पब्लिक प्लेस पर पहनी ऐसी ड्रेस, आंखे फाड़कर देखने लगे लोग

पंचमहल जिला शिक्षा अधिकारी बी एस पांचाल (BS Panchal) ने कहा कि इस पूरे मामलें पर स्कूल के अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी गई है. स्कूल के प्रिंसिपल के मुताबिक घटना के वक्त कक्षा में रिसेस होने के कारण कोई टीचर मौजूद नहीं था. हालांकि किसने और क्यों यह वीडियो बनाया है, इसका खुलासा नहीं हो सका है.

स्कूल के प्रिंसिपल अश्विन पटेल (Ashwin Patel) ने कहा कि दोनों छात्रों के माता-पिता को घटना के बारे में सूचित कर दिया गया है, और कर्मचारियों और सुपरवाइजर के बयान दर्ज किए गए हैं. सभी पहलुओं की जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी.

Share Now

संबंधित खबरें

Vidyut Jammwal Chants Gayatri Mantra: हॉलीवुड में गूंजा गायत्री मंत्र, विद्युत जामवाल ने 'Street Fighter' के ट्रेलर लॉन्च पर किया पाठ; VIDEO

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 181 रनों का टारगेट, कैमरून ग्रीन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Live Score Update: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट