वडोदरा में दोहराया गया प्रद्युम्न मर्डर, स्कूल के बाथरूम में मिली छात्र की लाश
मामले की खबर मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच कर रही है. घटनास्थल से पुलिस ने एक बैग, मिर्ची पाउडर का पानी और चाकू बरामद किया है.
नई दिल्ली: गुजरात के वडोदरा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. बता दें कि नौवीं क्लास में पढ़ रहा एक छात्र मृत पाया गया है.हालांकि यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है कि उसकी मौत के पीछे की असली वजह क्या है. खबरों की मानें तो बारनपुर स्थित भारतीय विद्यालय में 9 क्लास के स्टुडेंट देव भागवत का खून से लथपथ शव बाथरुम से मिला है. बताया जा रहा है कि छात्रों के बीच झगड़ा हुआ था. जिसके बाद उन्होंने उसकी हत्या कर लाश को बाथरूम में फेंक दिया. छात्र के शरीर पर धारदार हथियार से कई घाव किए गए हैं.
मामले की खबर मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच कर रही है. घटनास्थल से पुलिस ने एक बैग, मिर्ची पाउडर का पानी और चाकू बरामद किया है.
Vadodara: Body of a class 9th student was found inside a school. More details awaited. #Gujarat pic.twitter.com/ZyqhCdzL1p
— ANI (@ANI) June 22, 2018
गौरतलब है कि इससे पहले ऐसा ही मामला गुरुग्राम के एक स्कूल से भी सामने आया था, जहां प्रद्युम्न नाम के एक मासूम की खून से लथपथ लाश बाथरुम में मिली थी. इस मामले में जांच के बाद स्कूल के ही एक अन्य छात्र को गिरफ्तार किया गया था.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 22, 2018 04:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

