कोरोना वायरस से संक्रमित गुजरात कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बदरुद्दीन शेख का निधन, सदमे में पार्टी
कोरोना वायरस से संक्रमित गुजरात के दिग्गज कांग्रेस नेता और पार्षद बदरुद्दीन शेख का निधन हो गया है. कुछ समय पहले ही बदरुद्दीन शेख कोविड-19 से पॉजिटिव पाए गए थे. कांग्रेस नेता शक्ति सिंह गोहिल ने बदरुद्दीन शेख की निधन की जानकारी अपने ट्विटर हैंडल के जरिए दी है.
अहमदाबाद: कोरोना वायरस (Coronavirus) से संक्रमित गुजरात (Gujarat) के दिग्गज कांग्रेसी नेता और पार्षद बदरुद्दीन शेख का रविवार को निधन हो गया है. कुछ समय पहले ही वरिष्ठ नेता बदरुद्दीन शेख (Badaruddin Sheikh) कोविड-19 से पॉजिटिव पाए गए थे. कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता शक्ति सिंह गोहिल (Shaktisinh Gohil) ने उनके निधन की जानकारी अपने ट्विटर हैंडल के जरिए दी है.
मिली जानकारी के मुताबिक कांग्रेस पार्टी से लंबे समय से जुड़े बदरुद्दीन शेख की मौत कोविड-19 संक्रमण से उत्पन्न जटिलताओं के कारण हुई है. अहमदाबाद (Ahmedabad) के बेहरामपुरा (Behrampura) क्षेत्र से पार्षद ने करीब दो हफ्ते पहले अपनी जांच कराई थी जिसमें कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई थी. इसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट कराया गया था. गुजरात में कोविड-19 के 230 नए मामले, मरने वालों की संख्या 151 हुई
I am at loss of words. Badrubhai, as we called him was a stellar of strength and patience. A senior leader of our @INCGujarat family,I knew him since40 years when he was with YouthCongress.He was relentlessly working with poor people & was infected with #Covid_19. #RIP my friend. https://t.co/sjkGrBnbqq
— Shaktisinh Gohil (@shaktisinhgohil) April 26, 2020
अहमदाबाद नगर पालिका के आयुक्त विजय नेहरा के मुताबिक पूर्व विपक्षी नेता शेख की रिपोर्ट में कोरोना वायरस की पुष्टि होने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया. तब तक वह अपने घर में पृथक-वास में थे. बेहरामपुरा दानिलिमड़ा क्षेत्र के अंतर्गत आता है जहां संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सात दिन का कर्फ्यू भी लगाया गया था.
उल्लेखनीय है कि गुजरात के जमालपुर (Jamalpur) से कांग्रेस विधायक (MLA) इमरान खेड़ावाला (Imran Khedawala) भी कोरोना वायरस (Coronavirus) से संक्रमित है. फिलहाल इमरान खेड़ावाला को अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अस्पताल (Sardar Vallabhbhai Patel Hospital) में इलाज चल रहा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 26, 2020 11:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

