देश

गुजरात में भीषण सड़क हादसा, 9 की मौत और 5 घायल

ज्ञात हो कि दुर्घटना के बाद घायलों को एम्बुलेंस से नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. इसमें से कई लोग गंभीर रूप से घायल भी बताए जा रहे हैं.

गुजरात में भीषण सड़क हादसा, 9 की मौत और 5 घायल
गुजरात में भीषण सड़क हादसा (Photo Credits-ANI Twitter)

अहमदाबाद. गुजरात (Gujarat) के अम्बा जी के पास त्रिसूलिया घाट में हुए एक सड़क हादसे में नौ लोगों के मारे जानें की खबर है. जानकारी के मुताबिक, इस घटना में पांच लोग घायल भी हो गए हैं. आपकी जानकारी के लिए बताना चाहते है कि ये लोग जिस गाड़ी में सवार थे, उसका ब्रेक फेल हो जाने के चलते गाड़ी पलट गई. जिसके बाद घायलों को पास के ही अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फिलहाल इस घटना के बारे में विस्तृत जानकारी का इंतजार है.

ज्ञात हो कि दुर्घटना के बाद घायलों को एम्बुलेंस से नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. इसमें से कई लोग गंभीर रूप से घायल भी बताए जा रहे हैं. फिलहाल नौ (Nine Dead) लोगों की मौत और पांच लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है. बता दें कि यह एक ट्रैवलर गाड़ी थी.

पुलिस (Gujarat Police) ने बताया कि घायलों को निकालने में स्‍थानीय लोगों ने भी मदद की। फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है.

वैसे अभी यह जानकारी नहीं मिल पाई है कि ये लोग कहां के रहने वाले थे और कहां जा रहे थे. इस भीषण हादसे के बाद से घटनास्थल और अस्पताल पर लोगों की भारी भीड़ लग गई थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 07, 2019 08:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).