देश

गुजरात: सुरेंद्रनगर में जेल से चार विचाराधीन कैदी फरार

गुजरात के सुरेंद्रनगर में एक जेल से चार विचाराधीन कैदी रविवार रात फरार हो गए। भागने वाले कैदियों पर हत्या से लेकर खुदकुशी के लिए उकसाने का मामला चल रहा था. पुलिस उपाधीक्षक (लिंबडी) डी बी बसिया ने सोमवार को बताया कि लिंबडी उप जेल से विचाराधीन कैदी फरार हो गए.

गुजरात: सुरेंद्रनगर में जेल से चार विचाराधीन कैदी फरार
जेल/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

सुरेंद्रनगर. गुजरात के सुरेंद्रनगर में एक जेल से चार विचाराधीन कैदी रविवार रात फरार हो गए। भागने वाले कैदियों पर हत्या से लेकर खुदकुशी के लिए उकसाने का मामला चल रहा था. पुलिस उपाधीक्षक (लिंबडी) डी बी बसिया ने सोमवार को बताया कि लिंबडी उप जेल से विचाराधीन कैदी फरार हो गए.

उन्होंने बताया, ‘‘दिनेश शुक्ला, विजय करापडा, मयूरसिंह जाडेजा और रमेश कारू ने प्रकोष्ठ का ताला तोड़ दिया और एक रस्सी की मदद से दीवार फांदकर भाग निकले.’’ यह भी पढ़े-मध्यप्रदेश: नीमच जेल से 4 कैदी फरार, तलाश में जुटी पुलिस- मचा हड़कंप

शुक्ला पर हत्या का आरोप है, करापडा पर हत्या की कोशिश का मामला चल रहा है जबकि जाडेजा और कारू पर खुदकुशी के लिए उकसाने के आरोप हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 13, 2020 03:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).