गुजरात: 13 साल के लड़के ने दस वर्षीय लड़की को लिखा लव लेटर, दोनों परिवार की तरफ से जमकर हुई मारपीट, कई घायल
गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले में एक 13 वर्षीय लड़के ने एक 10 वर्षीय लड़की को आई लव यू कह दिया, लड़के के इस हरकत के बाद दोनों परिवार के लोग आपस में भीड़ गए
गांधीनगर: गुजरात के सुरेंद्रनगर (Surendra Nagar) जिले में एक 13 वर्षीय लड़के ने एक 10 वर्षीय लड़की को आई लव यू (I Love You) कह दिया, लड़के के इस हरकत के बाद दोनों परिवार के लोग आपस में भीड़ गए. पहले तो दोनों तरफ से तू-तू- मै-मै शुरू हुआ. जिसके बाद बात इतनी बढ़ गई कि दोनों के परिवार के बीच जमकर मारपीट हुई. जिसमें दोनों परिवार की तरफ से कई लोग घायल हुए है.
प्राप्त जानकरी के मुताबिक घटना गोलिडा आनंदपुर गांव की है. जहां एक लड़का अक्सर लड़की को छेड़ा करता था और उससे 'आई लव यू' कहता था. लड़की के परिवार वालों का दावा है कि लड़का, लड़की के स्कूल में या फिर घर आते समय उसके बैग में लव लेटर भी रखा देता था. इस बात को जब लड़की ने अपने परिवार वालों को बताई तो घर वाले इस बात को सुनकर आग बबुला हो गए. जिसके बाद उन्होंने गुरुवार को इसकी शिकायत लेकर लड़के वाले के घर गए. इसी बीच दोनों लोगों के बीच जमकर मारपीट हुई और दोनों तरफ से लोग घायल बताए जा रहे हैं. यह भी पढ़े: चला था प्रेमिका से मिलने, लेकिन लड़की के घरवालों ने काट दी प्रेमी की नाक- फिर जो हुआ …
वहीं इस घटना पर लड़के के परिवार वालों ने सफाई दिया है. उनका कहना है कि लड़की के परिवार वाले जो लड़के पर बैग में लव लेटर रखने की बात कर रहे है वह गलत है. ऐसा करके वे लोग उनके लड़के को बदनाम करना चाहते हैं .
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 23, 2019 06:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

