GDP Growth Slows: अप्रैल-जून 2024 में धीमी हुई अर्थव्यवस्था की रफ्तार, 5 तिमाहियों में सबसे कम

भारत की अर्थव्यवस्था की रफ्तार में गिरावट दर्ज की गई है. वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही यानी अप्रैल-जून 2024 में देश की जीडीपी ग्रोथ रेट 6.7% रही, जो पिछले पांच तिमाहियों में सबसे कम है.

Indian Economy | PTI

GDP Growth Slows: भारत की अर्थव्यवस्था की रफ्तार में गिरावट दर्ज की गई है. वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही यानी अप्रैल-जून 2024 में देश की जीडीपी ग्रोथ रेट 6.7% रही, जो पिछले पांच तिमाहियों में सबसे कम है. पिछले साल इसी तिमाही में यह दर 8.2% थी. इस गिरावट के प्रमुख कारणों में से एक है सरकारी खर्च में कमी. लोकसभा चुनावों के बाद, सरकारी खर्च में आई मंदी का सीधा असर आर्थिक वृद्धि पर पड़ा. विशेषज्ञों का मानना है कि हालांकि वृद्धि दर में गिरावट आई है, लेकिन भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था होने का टैग बरकरार रखेगा.

रॉकेट की रफ्तार से दौड़ रही है देश की इकॉनमी, Moody’s ने बढ़ाया भारत की GDP ग्रोथ रेट का अनुमान.

हालांकि पहली तिमाही में जीडीपी ग्रोथ में गिरावट आई है, लेकिन उम्मीद है कि अगले कुछ तिमाहियों में स्थिति में सुधार हो सकता है. अर्थव्यवस्था के विभिन्न सेक्टर्स में उछाल और ग्लोबल मार्केट्स की सकारात्मक स्थितियों से भारतीय अर्थव्यवस्था फिर से तेज गति पकड़ सकती है.

कौन से सेक्टर में कितनी गिरावट और कहां दिखी उछाल?

एग्रीकल्चर और माइनिंग जैसे अहम सेक्टर में गिरावट देखी गई है. एग्रीकल्चर सेक्टर में ग्रोथ घटकर 2% पर आ गई है, जबकि पिछले साल की पहली तिमाही में यह 3.7% थी. वहीं, इलेक्ट्रिसिटी सेक्टर में उछाल देखा गया, जहां ग्रोथ दर 10.4% रही, जो पिछले साल की तुलना में काफी बेहतर है. इसके अलावा, माइनिंग, मैन्युफैक्चरिंग, पब्लिक एडमिन एंड सर्विस और कंस्ट्रक्शन सेक्टर में भी अच्छी ग्रोथ दर्ज की गई है.

आरबीआई और SBI का क्या था अनुमान

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए जीडीपी ग्रोथ का अनुमान 7.2% लगाया था. हालांकि, वास्तविक दर 6.7% रही. दूसरी तिमाही के लिए RBI का अनुमान 7.2%, तीसरी तिमाही के लिए 7.3%, और चौथी तिमाही के लिए 7.2% है. SBI रिसर्च ने भी पहली तिमाही के लिए GDP ग्रोथ का अनुमान 7.1% लगाया था, जो हकीकत में 6.7% रही. मूडीज रेटिंग्स ने भी भारत की जीडीपी ग्रोथ का अनुमान 2024 के लिए 7.2% और 2025 के लिए 6.6% के बीच रखा है.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: कार्डिफ में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 6 विकेट से हराया, सीरीज में 2-0 की बनाई अजेय बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: कार्डिफ में श्रीलंका ने इंग्लैंड के सामने रखा 146 रनों का लक्ष्य, पाथुम निसांका ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: कार्डिफ में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: कार्डिफ में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड