Greenfield Airport: कोटा-बूंदी में ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट की मंजूरी के लिए पीएम मोदी का दिल से आभार; ओम बिरला

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने राजस्थान के कोटा-बूंदी में एक नए ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के निर्माण को मंजूरी दी है. इस प्रोजेक्ट की अनुमानित लागत 1507 करोड़ रुपए है. कोटा-बूंदी संसदीय सीट से सांसद और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने केंद्रीय मंत्रिमंडल के इस फैसले के लिए प्रधानमंत्री मोदी का आभार जताया है.

नई दिल्ली, 19 अगस्त : केंद्रीय मंत्रिमंडल ने राजस्थान के कोटा-बूंदी में एक नए ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के निर्माण को मंजूरी दी है. इस प्रोजेक्ट की अनुमानित लागत 1507 करोड़ रुपए है. कोटा-बूंदी संसदीय सीट से सांसद और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने केंद्रीय मंत्रिमंडल के इस फैसले के लिए प्रधानमंत्री मोदी का आभार जताया है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "कोटा-बूंदी संसदीय क्षेत्र के लिए यह ऐतिहासिक दिन है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में कोटा-बूंदी में ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के विकास को स्वीकृति दी गई है. यह एयरपोर्ट न केवल पूरे हाड़ौती क्षेत्र, बल्कि राजस्थान और उत्तर भारत की कनेक्टिविटी को नई उड़ान देगा. इससे पर्यटन, व्यापार, निवेश और रोजगार के अनगिनत अवसर खुलेंगे. यह राज्य को हवाई यातायात और आर्थिक गतिविधियों का एक नया केंद्र बनाएगा. कोटा-बूंदी और समस्त राजस्थान वासियों को अनंत बधाई. प्रधानमंत्री मोदी का दिल से आभार."

वहीं राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कोटा-बूंदी में ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट निर्माण को मंजूरी मिलने पर पीएम मोदी का धन्यवाद कहा है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "केंद्रीय कैबिनेट द्वारा राजस्थान में 1507 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से कोटा-बूंदी में ग्रीन फील्ड हवाई अड्डे के विकास को मंजूरी दिए जाने पर प्रधानमंत्री मोदी का हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करता हूं. मुझे पूर्ण विश्वास है कि यह हवाई अड्डा न केवल शिक्षा नगरी कोटा, बल्कि हाड़ौती अंचल सहित संपूर्ण राजस्थान के आर्थिक, औद्योगिक और पर्यटन विकास में नई ऊर्जा का संचार करेगा." यह भी पढ़ें : Voter List Row: अखिलेश यादव के आरोप पर जिलाधिकारियों ने दिया जवाब, वोटर डाटा किया शेयर

राजस्थान सरकार ने ए-321 श्रेणी के विमानों के संचालन के लिए उपयुक्त ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट विकसित करने के उद्देश्य से एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) को 440.06 हेक्टेयर भूमि ट्रांसफर की है. सरकार के मुताबिक, शैक्षिक और औद्योगिक क्षेत्रों की प्रमुखता के कारण कोटा में प्रस्तावित ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट एक महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा परियोजना है, जिसका उद्देश्य क्षेत्र में अनुमानित यातायात वृद्धि का समाधान करना है.

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 36वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी राजस्थान रॉयल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Rajasthan Road Tragedy: राजस्थान में भीषण सड़क हादसा: डंपर से टकराने के बाद SUV में लगी आग, 3 लोग जिंदा जले, 5 की हालत गंभीर; VIDEO

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 40 रनों से रौंदा, जोफ्रा आर्चर ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड