Greater Noida: मकान की शटरिंग गिरने से दो मजदूरों की मौत, एक घायल
ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर इलाके में सोमवार को हुए एक हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया.
ग्रेटर नोएडा, 24 सितंबर : ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर इलाके में सोमवार को हुए एक हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया.
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 23 सितंबर को थाना सूरजपुर के धर्मपाल खड्डा सूरजपुर में निर्दोष सिंह के निर्माणाधीन मकान में शटरिंंग गिरने से मजदूर अजय, राजेंद्र सिंह और समसू छत से गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए. जिन्हे स्थानीय लोगों व पुलिस द्वारा निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. उपचार के दौरान अजय (28) और राजेंदर सिंह (53) की मृत्यु हो गई. घायल समसू (35) का उपचार चल रहा है. पुलिस शवों का पंचायतनामा भर कार्रवाई कर रही है. मौके पर मृतकों के परिजन व घायल के परिजन मौजूद है. यह भी पढ़ें : Mumbai Metro Aqua Line 3: इंतजार की घडी खत्म! मुंबई की पहली अंडरग्राउंड मेट्रो 4 अक्टूबर से हो सकती है शुरू
पुलिस के मुताबिक सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टर ने दो मजदूरों को मृत घोषित कर दिया एक मजदूर का इलाज चल रहा है. लगातार हो रही बारिश के चलते मकान का शटरिंग गिर गया और मजदूर उसकी चपेट में आ गए. पुलिस के मुताबिक अब शटरिंग के नीचे किसी और के दबे होने की कोई आशंका नहीं है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 24, 2024 10:42 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

