देश

Greater Noida: गाड़ी उठाने आई क्रेन की टक्कर से छात्रा की मौत, पुलिस मामले की जांच में जुटी

ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाना इलाके में शनिवार को 22 वर्षीय छात्रा दिव्यांशी को उसकी गाड़ी उठा रही क्रेन से टक्कर लग गई, जिससे उसकी मौत हो गई. पुलिस घटना की जांच में जुटी है.

Greater Noida: गाड़ी उठाने आई क्रेन की टक्कर से छात्रा की मौत, पुलिस मामले की जांच में जुटी
(Photo : X)

ग्रेटर नोएडा, 17 दिसंबर : ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाना इलाके में शनिवार को 22 वर्षीय छात्रा दिव्यांशी को उसकी गाड़ी उठा रही क्रेन से टक्कर लग गई, जिससे उसकी मौत हो गई. पुलिस घटना की जांच में जुटी है. नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में एक क्रेन सड़क पर लगी छात्रा की गाड़ी को उठाकर टो करके ले जा रही थी. 22 वर्षीय छात्रा दिव्यांशी शर्मा ने गाड़ी को टो करके ले जा रही क्रेन को रोकने की कोशिश की.

इसी दौरान छात्रा को क्रेन से टक्कर लग गई. टक्कर लगते ही छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई. सूचना पर नॉलेज पार्क थाना मौके पर पहुंच जांच कर रही है. परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है. पुलिस के मुताबिक, शनिवार को दिव्यांशी शर्मा पुत्री कुलभूषण शर्मा निवासी निरंकारी कॉलोनी गुरु तेग बहादुर नगर दिल्ली अपनी गाड़ी नं डीएल 8सीए जेड8632 से डीटीसी कालेज, नॉलेज पार्क-3 में अपने दोस्तों के साथ पढ़ने आई थी, गाड़ी बंद हो जाने की वजह उसे क्रेन के जरिए उठाया जा रहा थी. यह भी पढ़ें : Gang-Rape in Moving Bus: कानपुर से जयपुर जा रही चलती बस में लड़की का गैंगरेप, एक गिरफ्तार

क्रेन वाले ने गाड़ी टो करके गाड़ी की चाबी अपने पास रख ली. चाभी लेने के लिए दिव्यांशी उसके पीछे भागने लगी, भागते-भागते वह क्रेन से टकरा गई और सड़क पर गिर पड़ी, जिससे उसके चेहरे पर कुछ ‌चोटें आईं. मौके पर मौजूद दोस्तों ने उसे पास के प्रोमैक्स अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान दिव्यांशी ने दम तोड़ दिया.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 17, 2023 09:10 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).