देश

Delhi: दिल्ली में 90 साल की महिला को पोते ने पीट-पीट कर मार डाला

दिल्ली के रोहिणी इलाके में एक बुजुर्ग महिला को उसके 30 वर्षीय पोते ने पीट-पीटकर मार डाला. एक पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी. घटना रविवार को हुई.

Delhi: दिल्ली में 90 साल की महिला को पोते ने पीट-पीट कर मार डाला
Dead

नई दिल्ली, 14 फरवरी : दिल्ली के रोहिणी इलाके में एक बुजुर्ग महिला को उसके 30 वर्षीय पोते ने पीट-पीटकर मार डाला. एक पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी. घटना रविवार को हुई. अधिकारी ने कहा कि मृतका की पहचान रोहिणी के प्रेम नगर निवासी राईसा (90) के रूप में हुई है. उनके पोते शाहरुख को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, रविवार को प्रेम नगर थाने में पुलिस कंट्रोल रूम (पीसीआर) को एक हत्या के संबंध में एक कॉल मिली, जिसके बाद एक पुलिस टीम को मौके के लिए रवाना किया गया. मौके पर रईसा एक कमरे में मृत पाई गई. क्राइम टीम को घटना स्थल पर बुलाया गया और साक्ष्य एकत्र किए गए. शरीर की प्रथम ²ष्टया जांच में मृतका के शरीर पर कोई बाहरी चोट नहीं देखी गई, अधिकारी ने कहा. यह भी पढ़ें : Valentine’s Day: वैलेंटाइन डे पर पत्नी के लिए पति ने किडनी देकर बचाई जान

शव को एसजीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया. रईसा के बेटे द्वारा दिए गए बयान के आधार पर और शव परीक्षण के बाद डॉक्टरों की राय के बाद धारा 302 (हत्या), 323 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना) और 506 (जानबूझकर चोट पहुंचाना) के तहत मामला दर्ज किया गया. इस मामले में शाहरुख को गिरफ्तार कर लिया गया है, अधिकारी ने कहा.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 14, 2023 12:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).