देश

उत्तर प्रदेश: छेड़खानी के आरोप में ग्राम प्रधान सहित 21 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

जिले में छेड़खानी की एक कथित घटना को लेकर एक ग्राम प्रधान समेत 21 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

उत्तर प्रदेश: छेड़खानी के आरोप में ग्राम प्रधान सहित 21 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
प्रतीकात्मक तस्वीर (photo credit-ANI)

मुजफ्फरनगर: जिले में छेड़खानी की एक कथित घटना को लेकर एक ग्राम प्रधान समेत 21 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. क्षेत्राधिकारी राम मोहन शर्मा के मुताबिक लड़की के परिवार की तरफ से दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर सिकंदरपुर गांव के प्रधान नेमपाल सिंह समेत आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.

शर्मा ने कहा कि शिकायत में जिन लोगों के नाम हैं उन पर लड़की से छेड़खानी करने और रोकने पर उसके परिवार के सदस्यों की पिटाई करने का आरोप है.

यह भी पढें: शर्मनाक: 24 वर्षीय महिला के साथ तीन लोगों ने किया सामूहिक बलात्कार

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस जांच में जुटी हुई है. इस केस को लेकर कड़ी पूछताछ की जा रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 07, 2018 12:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).