COVID-19 Spike: NEET परीक्षा हो सकती है स्थगित, कोविड ड्यूटी में लगाए जा सकते हैं MBBS और नर्सिंग के फाइनल ईयर के छात्र

PTI ने अपने ट्वीट में बताया कि सूत्रों के हवाले से यह खबर सामने आ रही है कि प्रधानमंत्री ने इस मीटिंग में NEET परीक्षा को स्थगित करने का फैसला लिया है. साथ ही यह भी खबर सामने आ रही है कि MBBS और नर्सिंग के फाइनल ईयर के छात्रों को कोविड ड्यूटी में तैनात किए जाने का बड़ा फैसला भी मीटिंग में लिया जा सकता है.

पीएम मोदी (Photo Credits: PIB)

नई दिल्ली: देश में कोरोना संक्रमण (COVD-19) अपने खतरनाक स्तर पर है. इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने रविवार को हेल्थ एक्सपर्ट्स के साथ वर्चुअल बैठक की. बैठक को लेकर खबरें आ रही हैं कि मीटिंग में पीएम मोदी कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो इस बैठक में MBBS और नर्सिंग के फाइनल ईयर के छात्रों को कोविड ड्यूटी में तैनात किए जाने का फैसला किया जा सकता है. इस मीटिंग में NEET परीक्षा को लेकर बड़ा फैसला लिया जा सकता है. मेडिकल की प्रवेश परीक्षा NEET को टाला जा सकता है. Delhi Government: दिल्ली के स्कूलों में की गई गर्मी की छुट्टियां, 9 जून तक चलेंगी समर वेकेशन. 

PTI ने अपने ट्वीट में बताया कि सूत्रों के हवाले से यह खबर सामने आ रही है कि प्रधानमंत्री ने इस मीटिंग में NEET परीक्षा को स्थगित करने का फैसला लिया है. साथ ही यह भी खबर सामने आ रही है कि MBBS और नर्सिंग के फाइनल ईयर के छात्रों को कोविड ड्यूटी में तैनात किए जाने का बड़ा फैसला भी मीटिंग में लिया जा सकता है.

फाइनल ईयर के स्टूडेंट्स को लेकर हो सकता है बड़ा फैसला:

बता दें कि देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर भयावह रूप ले चुकी है. पिछले 10 दिन से लगातार हर दिन 3 लाख से ज्‍यादा मामले सामने आ रहे हैं. शुक्रवार को इस रिकॉर्ड ने 4 लाख के आंकड़े को भी पार कर लिया था. भारत में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 3,92,488 नए मामले दर्ज किए गए हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि भारत में बीते 24 घंटे में COVID-19 के 3,92,488 नए मामले सामने आए. साथ ही इस दौरान 3,689 नई मौतें हुई.

देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 33,49,644 है. बीते 24 घंटों के दौरान 3 लाख से अधिक लोग ठीक हुए हैं. देश भर में वैक्सीनेशन अभियान भी चल रहा है. 1 मई से देश में 18 प्लस को भी वैक्सीन लगाए जाने लगी है, लेकिन कई राज्यों में वैक्सीन की कमी के कारण फिलहाल यह अभियान शुरू नहीं हो सका.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से रौंदा, सीरीज में 2-0 की बनाई बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 181 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड