खुशखबरी! टोल टैक्स 50% तक घटा, नेशनल हाईवे पर सफर हुआ सस्ता, पुल-सुरंग पार करने पर बचेंगे पैसे

सरकार ने नेशनल हाईवे के पुल, सुरंग और फ्लाईओवर वाले हिस्सों पर लगने वाले टोल टैक्स में 50% तक की कटौती की है. टोल की गणना के लिए अब एक नया फॉर्मूला लागू किया गया है, जिससे वाहन चालकों का यात्रा खर्च काफी कम हो जाएगा. यह फैसला सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय द्वारा नियमों में संशोधन के बाद लिया गया है.

Toll Tax Reduction: अब नेशनल हाईवे पर सफर करना आपके लिए और भी किफायती हो गया है. सरकार ने एक बड़ा फैसला लेते हुए पुल, सुरंग और फ्लाईओवर वाले हाईवे सेक्शन पर लगने वाले टोल टैक्स में 50% तक की भारी कटौती कर दी है. इस कदम से गाड़ी चलाने वालों का यात्रा खर्च काफी कम हो जाएगा.

क्या है यह नया नियम?

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने नेशनल हाईवे फीस नियम, 2008 में कुछ जरूरी बदलाव किए हैं. इन बदलावों के बाद टोल टैक्स वसूलने का तरीका बदल गया है.

पहले नियम यह था कि अगर आप हाईवे पर किसी पुल, सुरंग या फ्लाईओवर (जिन्हें 'स्ट्रक्चर' कहा जाता है) से गुजरते थे, तो उस हिस्से की लंबाई पर 10 गुना तक टोल लगता था. ऐसा इसलिए था क्योंकि इन स्ट्रक्चर्स को बनाने में बहुत ज्यादा लागत आती है.

लेकिन अब सरकार ने इस नियम को बदल दिया है.

आसान शब्दों में समझिए नया फॉर्मूला

इसे एक उदाहरण से समझते हैं:

इसका सीधा मतलब है कि आपकी जेब पर बोझ आधा हो गया! जहां पहले आपको 400 किलोमीटर का टोल देना पड़ता, वहीं अब सिर्फ 200 किलोमीटर का देना होगा. यह सीधे-सीधे 50% की बचत है.

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने भी इस बात की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि इस नए नियम से फ्लाईओवर, अंडरपास और सुरंग जैसी संरचनाओं वाले हाईवे पर टोल की दर 50% तक कम हो गई है.

यह फैसला आम लोगों के लिए एक बड़ी राहत है, जिससे हाईवे पर यात्रा करना न केवल तेज बल्कि सस्ता भी हो जाएगा.

Share Now

\