देश

पीएम मोदी से बातचीत के बाद सुंदर पिचाई ने की घोषणा, गूगल भारत में अगले 5 से 7 वर्षों में 75,000 करोड़ रुपये का करेगा निवेश

पीएम मोदी (PM Modi) और बहुराष्ट्रीय कंपनी गूगल के कार्यकारी अधिकारी (CEO) सुंदर पिचाई से विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के सोमवार को जरिए बातचीत हुई.बातचीत के बाद गूगल के सीईओ की तरफ से घोषणा कटे हुए कहा गया कि गूगल फॉर इंडिया डिजिटाइजेशन फंड के जरिए भारत में अगले 5 से 7 वर्षों में 75,000 करोड़ रुपये का निवेश करेंगे

पीएम मोदी से बातचीत के बाद सुंदर पिचाई ने की घोषणा, गूगल भारत में अगले 5 से 7 वर्षों में 75,000 करोड़ रुपये का करेगा निवेश
पीएम मोदी व गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई (Photo Credits ANI)

नई दिल्ली: पीएम मोदी (PM Modi) और गूगल के कार्यकारी अधिकारी (CEO) सुंदर पिचाई (Sundar Pichai)  से विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सोमवार को बातचीत हुई. सुंदर पिचाई के साथ हुए बातचीत को प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर लोगों को बताया है. प्रधानमंत्री ने कहा कि पिचाई  के साथ कई अहम विषयों पर बातचीत हुई है. खासकर भारत के किसानों, युवाओं और उद्यमियों के जीवन को बदलने के साथ डेटा सुरक्षा और साइबर सुरक्षा के महत्व के बारे में भी बात हुई. पिचाई के साथ वर्चुअल बैठक में, प्रधानमंत्री ने कोविड-19 संकट की वजह से उपजी नई कार्य संस्कृति पर भी चर्चा की.

वहीं इस बातचीत के बाद गूगल के सीईओ की तरफ से घोषणा करते हुए कहा गया कि गूगल फॉर इंडिया डिजिटाइजेशन फंड के जरिए भारत में अगले 5 से 7 वर्षों में 75,000 करोड़ रुपये का निवेश करेंगे. सुंदर पिचाई ने कहा कि कि Google for India Digitisation Fund के रूप में यह निवेश भारत के डिजिटलीकरण के चार प्रमुख क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करेगा. यह भी पढ़े: सुदंर पिचाई का हुआ प्रमोशन, गूगल की पैरंट कंपनी Alphabet के सीईओ बने

पीएम मोदी का ट्वीट:

सुंदर पिचाई का ट्वीट:

प्रधानमंत्री ने अपने ट्वीट में कहा कि वह विभिन्न क्षेत्रों में गूगल के प्रयासों को जानकर खुश हैं.  चाहे यह शिक्षा हो, लर्निग हो, डिजिटल इंडिया इत्यादि का क्षेत्र हो. बातचीत के दौरान, मोदी ने कहा कि सुंदर पिचाई और उन्होंने नई कार्य संस्कृति के बारे में चर्चा की, जो कोविड-19 की वजह से पैदा हुई है. साथ ही दोनों ने खेल आदि क्षेत्रों में सामने आई मुश्किलों के बारे में भी चर्चा की. प्रधानमंत्री ने कहा, "हमने डेटा सुरक्षा और साइबर सुरक्षा के बारे में  बातचीत की.  (इनपुट आईएएनएस)

 

 

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 13, 2020 03:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).