Karnataka: मंगलुरू हवाई अड्डे पर 1.18 करोड़ रुपये मूल्य का सोना जब्त किया गया
कर्नाटक के मंगलुरु हवाई अड्डे पर संयुक्त अरब अमीरात से यहां पहुंचे तीन यात्रियों के पास से 1.18 करोड़ रुपये मूल्य का सोना जब्त किया गया है.
मंगलुरु, 3 अप्रैल : कर्नाटक (Karnataka) के मंगलुरु हवाई अड्डे पर संयुक्त अरब अमीरात (United Arab Emirates) से यहां पहुंचे तीन यात्रियों के पास से 1.18 करोड़ रुपये मूल्य का सोना जब्त किया गया है. सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि यह सोना तस्करी करके लाया गया था और तीन अलग-अलग घटनाओं में इसे जब्त किया गया है.
अधिकारियों ने बताया कि पहली घटना में शुक्रवार को केरल के कासरगोड के रहने वाले दो यात्रियों को रोका गया और उनके पास से तस्करी कर लाया गया गया सोना जब्त किया गया. उन्होंने बताया कि एक यात्री शारजाह से आया था जबकि दूसरा यात्री दुबई से यहां पहुंचा था. यह भी पढ़ें : Assam: रैली में बिगड़ी शख्स की तबीयत, पीएम नरेंद्र मोदी ने किया कुछ ऐसा जिससे लोग भी रह गए हैरान, देखें वीडियो
उनके पास से जब्त सोने की कीमत 26 लाख रुपये है.अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को उल्लाल के रहने वाले एक व्यक्ति को रोका गया और उसके पास से छुपाकर लाया गया सोना जब्त किया गया. उन्होंने बताया कि उसके पास से जब्त किए गए सोने की कीमत 92.27 लाख रुपये है.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 03, 2021 03:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

