Gold Rate Today: 66,778 रुपये प्रति 10 ग्राम की ऐतिहासिक ऊंचाई पर पहुंची सोने की कीमत
अमेरिका के एमसीएक्स पर सुबह के कारोबार में सोने की कीमत 66,778 रुपये प्रति 10 ग्राम की ऐतिहासिक ऊंचाई पर पहुंच गई. पिछले दिन के मुकाबले सोने की कीमत में 1,028 रुपये की बढ़ोतरी हुई, जो लगभग 1.5 फीसदी की वृद्धि है.
मुंबई, 21 मार्च : अमेरिका के एमसीएक्स पर सुबह के कारोबार में सोने की कीमत 66,778 रुपये प्रति 10 ग्राम की ऐतिहासिक ऊंचाई पर पहुंच गई. पिछले दिन के मुकाबले सोने की कीमत में 1,028 रुपये की बढ़ोतरी हुई, जो लगभग 1.5 फीसदी की वृद्धि है.
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत शुरुआती कारोबार में पहली बार 2,200 डॉलर प्रति औंस से ऊपर पहुंच गई. सिंगापुर में सुबह 9:40 बजे स्पॉट गोल्ड 0.7 प्रतिशत बढ़कर 2,201.94 डॉलर प्रति औंस हो गया. कम ब्याज दरों की संभावना के चलते सोना निवेशकों के लिए आकर्षक निवेश है, जिससे इसकी खरीदारी बढ़ जाती है और कीमतों में वृद्धि होती है. यह भी पढ़ें : Snake Venom Case: एल्विश यादव को मिली राहत! कोर्ट ने NDPS की दो धाराएं हटाई
बढ़ते भू-राजनीतिक जोखिम और चीन के नेतृत्व में केंद्रीय बैंकों की खरीददारी ने भी सोने की कीमत को बढ़ावा दिया है. रूस-यूक्रेन युद्ध और इजराइल-हमास संघर्ष के लाल सागर क्षेत्र तक फैलने की आशंका से सोने को निवेशक एक आकर्षक निवेश के रूप में देख रहे हैं. शादी के मौसम के बीच भारत में सोने की मांग मजबूत बनी हुई है. दुल्हन और दूल्हे को बड़ी मात्रा में कीमती धातु उपहार में दी जाती है.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 21, 2024 12:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

