Gold-Silver Price: अप्रैल-फरवरी में सोने का आयात 5.5 प्रतिशत घटकर 29.5 अरब डॉलर

देश का सोने का आयात चालू वित्त वर्ष की अप्रैल से फरवरी की अवधि में 5.5 प्रतिशत घटकर 29.5 अरब डॉलर रह गया. वाणिज्य मंत्रालय (Ministry of Commerce) के आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है...

सोना (Photo Credits: Pixabay)

नई  दिल्ली:  देश का सोने का आयात चालू वित्त वर्ष की अप्रैल से फरवरी की अवधि में 5.5 प्रतिशत घटकर 29.5 अरब डॉलर रह गया. वाणिज्य मंत्रालय (Ministry of Commerce) के आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है. इससे पिछले वित्त वर्ष यानी 2017-18 की समान अवधि में सोने का आयात 31.2 अरब डॉलर रहा था. विशेषज्ञों ने कहा कि वैश्विक बाजार में सोने की कीमतों में नरमी की वजह से आयात में गिरावट आई है.

चालू वित्त वर्ष में लगातार तीन महीनों अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर, 2018 में सोने का आयात घटा था. उसके बाद जनवरी, 2019 में यह 38.16 प्रतिशत बढ़कर 2.31 अरब डॉलर पर पहुंच गया. फरवरी में यह फिर 10.8 प्रतिशत घटकर 2.58 अरब डॉलर रह गया.

यह भी पढ़ें: सोना और चांदी के दामों में आई उछाल, गोल्ड 150 रुपये तो सिल्वर 410 रुपये प्रति ग्राम बढ़ा

भारत दुनिया में सोने के सबसे बड़े आयातक देशों में है. आयात के जरिये देश के आभूषण उद्योग की मांग को पूरा किया जाता है. चालू वित्त वर्ष के पहले 11 माह में रत्न एवं आभूषण निर्यात भी 6.3 प्रतिशत घटकर 28.5 अरब डॉलर रह गया. चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में चालू खाते का घाटा (कैड) बढ़कर सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का 2.9 प्रतिशत हो गया जो एक साल पहले समान अवधि में 1.1 प्रतिशत था.

 

Share Now

संबंधित खबरें

Brazil President India Visit: ब्राजील के राष्ट्रपति ने की संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा पर‍िषद में सुधार की मांग, भारत को स्थायी सदस्यता देने का क‍िया समर्थन

Australia Women vs India Women, 3rd T20I Match Video Highlights: एडिलेड में टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत, पहली बार ऑस्ट्रेलिया में जीती सीरीज; यहां देखें मैच का वीडियो हाइलाइट्स

Australia Women vs India Women, 3rd T20I Scorecard: एडिलेड में टीम इंडिया ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया को 17 रनों से हराकर सीरीज पर किया कब्जा; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd T20I Scorecard: एडिलेड में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के सामने रखा 177 रनों का टारगेट, स्मृति मंधाना ने की धमाकेदार बल्लेबाजी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\