सोनाली फोगाट की मौत मामले में गोवा पुलिस नोएडा के अरावली अपार्टमेंट पहुंची
हरियाणा की भाजपा नेत्री सोनाली फोगाट की मौत के मामले में लगातार जांच आगे बढ़ रही है. इसी कड़ी में सोमवार शाम को गोवा पुलिस नोएडा के सेक्टर-52 स्थित अरावली अपार्टमेंट परिसर पहुंची और फ्लैट नंबर 122 में रह रहे दो किरायेदारों से पूछताछ की.
नोएडा, 6 सितंबर : हरियाणा की भाजपा नेत्री सोनाली फोगाट की मौत के मामले में लगातार जांच आगे बढ़ रही है. इसी कड़ी में सोमवार शाम को गोवा पुलिस नोएडा के सेक्टर-52 स्थित अरावली अपार्टमेंट परिसर पहुंची और फ्लैट नंबर 122 में रह रहे दो किरायेदारों से पूछताछ की. पुलिस ने करीब 1 घंटे तक उनसे पूछताछ की. इस दौरान स्थानीय पुलिस भी उनके साथ मौजूद रही. सोनाली ने फ्लैट को 2015 में खरीदा था. यहां आना जाना भी था लेकिन कोविड के बाद उन्होंने यहां आना लगभग बंद कर दिया था. उनके फ्लैट में दो किराएदार रह रहे हैं. एक किराएदार दंपत्ति 2020 से और एक महिला डॉक्टर करीब 5 महीने पहले किराए पर रहने के लिए आई हैं.
गोवा पुलिस से एक इंस्पेक्टर और एक असिस्टेंट इंस्पेक्टर जांच के लिए पहुंचे थे. इन दोनों लोगों ने किरायेदारों से पूछताछ की जानकारी ली कि वह लोग यहां कब से रह रहे हैं. कितना किराया देते हैं, इसके अलावा आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों से फ्लैट की कीमत के बारे में भी जानकारी ली गई. यह भी पढ़ें : Allahabad High Court: आर्य समाज के प्रमाणपत्र को शादी का सबूत नहीं माना जा सकता
पुलिस ने सोसायटी के लोगों से भी जानकारी ली कि सोनाली फोगाट यहां कब-कब आती थीं. उनके साथ कौन-कौन होता था और किन लोगों का यहां आना-जाना लगा रहता था. बताया जा रहा है कि साल 2015 में सोनाली फोगाट ने करीब 20 लाख रुपये में यह फ्लैट खरीदा था.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 06, 2022 11:55 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

