देश

Goa Assembly Election 2022: बीजेपी की चुनावी तैयारियों का जायजा लेने गोवा जाएंगे जेपी नड्डा

रविवार को बीजेपी प्रमुख मोंगरी पहाड़ियों में श्री मंगेश मंदिर और बाद में कुंडेम में तपोभूमि मठ और पणजी के डॉन बॉस्को स्कूल में कोविड टीकाकरण केंद्र का दौरा करेंगे. बीजेपी अध्यक्ष पणजी के साईं मंदिर में पार्टी कार्यकतार्ओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 'मन की बात' सुनेंगे. इसके बाद वह प्रदेश बीजेपी की कोर टीम से मुलाकात करेंगे.

Goa Assembly Election 2022: बीजेपी की चुनावी तैयारियों का जायजा लेने गोवा जाएंगे जेपी नड्डा
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Twitter)

नई दिल्ली: बीजेपी (BJP) अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) अगले साल की शुरूआत में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों (Assembly Elections) के लिए पार्टी की तैयारियों की समीक्षा करने के लिए शनिवार से गोवा (Goa) के दो दिवसीय दौरे पर होंगे. नड्डा 11 जुलाई को अपनी यात्रा शुरू करने वाले थे, लेकिन नई दिल्ली (New Delhi) में उनकी व्यस्तताओं के कारण इसे रद्द कर दिया गया. Goa Assembly Election: अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान, कहा- हर परिवार को हर महीने 300 यूनिट तक बिजली मुफ़्त दी जाएगी

बीजेपी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी ने कहा, "बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शनिवार से गोवा के दो दिवसीय दौरे पर जाएंगे. अपने गोवा प्रवास के दौरान बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने के लिए नड्डा कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे और साथ ही समीक्षा बैठकें करेंगे."

सूत्रों ने कहा कि नड्डा का दौरा पार्टी प्रमुख के चुनावी राज्यों के दौरे का हिस्सा है, जहां उन्होंने जमीनी हालात का जायजा लिया और तैयारियों की समीक्षा की. एक सूत्र ने कहा, "चुनाव वाले राज्यों की अपनी यात्रा के दौरान, बीजेपी प्रमुख चुनावी योजनाओं पर चर्चा करते हैं और राज्य इकाई का मार्गदर्शन करते हैं."

नड्डा शनिवार दोपहर गोवा पहुंचेंगे और शाम को पार्टी सांसदों और विधायकों से मुलाकात करेंगे. इसके बाद वह प्रदेश पदाधिकारियों, जिला अध्यक्षों एवं महासचिवों, प्रखंड अध्यक्षों, प्रदेश मोर्चा अध्यक्ष एवं महासचिव एवं प्रखंड प्रभारी से मुलाकात करेंगे.

बाद में वह राज्य के मंत्रियों से मुलाकात करेंगे.

रविवार को बीजेपी प्रमुख मोंगरी पहाड़ियों में श्री मंगेश मंदिर और बाद में कुंडेम में तपोभूमि मठ और पणजी के डॉन बॉस्को स्कूल में कोविड टीकाकरण केंद्र का दौरा करेंगे. बीजेपी अध्यक्ष पणजी के साईं मंदिर में पार्टी कार्यकतार्ओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 'मन की बात' सुनेंगे. इसके बाद वह प्रदेश बीजेपी की कोर टीम से मुलाकात करेंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 23, 2021 09:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).