एजेंसी न्यूज

UP Shocker: बलिया में अपहरण कर नाबालिग के साथ किया बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार

14 वर्षीया किशोरी को उसी के गांव के रहने वाले एक युवक राम जी यादव ने गत 20 दिसंबर को उसके गांव से अगवा कर लिया था.

UP Shocker: बलिया में अपहरण कर नाबालिग के साथ किया बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo credits: File image)

बलिया में अपहरण कर नाबालिग के साथ किया बलात्कार का मामला सामने आया है. पुलिस ने आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस सूत्रों के अनुसार गड़वार थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 14 वर्षीया किशोरी को उसी के गांव के रहने वाले एक युवक राम जी यादव ने गत 20 दिसंबर को उसके गांव से अगवा कर लिया था. Bengaluru Shocker: सनकी प्रेमी ने चाकू घोंपकर छात्रा को मौत के घाट उतारा, आरोपी गिरफ्तार

इस मामले में किशोरी की मां की तहरीर पर गड़वार थाना में राम जी यादव के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज किया गया था . उन्होंने बताया कि पुलिस ने किशोरी को बरामद करने के बाद उसका बलिया के एक स्थानीय न्यायालय में बयान दर्ज कराया. किशोरी ने बयान दिया कि राम जी यादव ने उसे अगवा करने के बाद उसके साथ कई दिन तक बलात्कार किया.

पुलिस ने किशोरी की जिला अस्पताल में मेडिकल जांच कराई और उसके बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी में भारतीय दंड संहिता की बलात्कार, मारपीट व जान से मारने से जुड़ी धाराएं जोड़ी गई हैं. पुलिस ने आरोपी राम जी यादव को बुधवार को उसके घर से गिरफ्तार करके अदालत में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 18, 2023 07:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).