GHMC Elections 2020: हैदराबाद में 1 दिसंबर को निकाय चुनाव, अमित शाह-जेपी नड्डा और सीएम योगी BJP के लिए ओवैसी के गढ़ में करेंगे प्रचार

हैदराबाद में 1 दिसंबर को निकाय चुनाव के लिए अमित शाह-जेपी नड्डा और सीएम योगी बीजेपी के लिए करेंगे प्रचार

अमित शाह, सीएम योगी,जेपी नड्डा (Photo Credits ANI)

हैदराबाद (Hyderabad) में एक दिसंबर को 150 सीटों पर निकाय चुनाव होने जा रहा है. जिसको लेकर चुनाव प्रचार जोरों पर हैं. इस बार हैदराबाद नगर निगम का चुनाव राष्ट्रीय राजनीति का केंद्र बनता दिखाई दे रहा है. क्योंकि चुनाव जितने के मकसद से बीजेपी फोर्स के साथ ग्रेटर हैदराबाद म्यूनिसिल कॉर्पोरेशन (GHMC) चुनाव में उतर रही है. चुनाव में ज्यादा से ज्यादा सीटों पर जीत हासिल किया जा सके बीजेपी के नेताओं के साथ ही केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) हैदराबाद लोकल बॉडी चुनाव के लिए पहुंचने वाले हैं.

चुनाव प्रचार के लिए सबसे पहले सीएम योगी हैदराबाद 27 नवंबर को जाएंगे. योगी यहां रोड शो और रैली करेंगे. वो मल्कज्गिरी और हैदराबाद संसदीय क्षेत्र में प्रचार करेंगे. वहीं उत्तर प्रदेश के सीएम योगी के बाद एक दिन बाद 28 नवंबर को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा हैदराबाद पहुंचेंगे. व नड्डा मल्कज्गिरी क्षेत्र में चुनाव प्प्ररचार करेगें. इन दोनों नेताओ के बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 29 नवंबर को हैदराबाद पहुंचेगे. जहां वे सिकंदराबाद इलाके में रोड शो करेंगे. इन नेताओं के साथ ही बीजेपी के कई नेता भी हैदाराबद के चुनाव प्रचार करने पहुंचेंगे. यह भी पढ़े: Fact Check: क्या पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 के लिए बीजेपी ने ओवैसी की पार्टी AIMIM के साथ कर लिया है गठबंधन? फेक ट्वीट का स्क्रीनशॉट हुआ वायरल

बता दें कि 1 दिसंबर को हैदराबाद नगर निगम चुनाव के 150 सीटों पर वोट डालें जाएंगे. जिन वोटों की गिनती 4 दिसंबर को की जायेगी. जिसके बाद पता चलेगा कि एमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी के गढ़ हैदराबाद में बीजेपी कितने सीटों पर जीत हासिल करती हैं. क्योंकि बीजेपी और ओवैसी के बीच लगातार वार-पलटवार रहता हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today, April 12: देश में गर्मी का प्रकोप बढ़ा, जानें दिल्ली, मुंबई, चेन्नई समेत अन्य राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम का हाल

KRK vs HYDK, PSL 2026 20th Match Live Score Update: कराची किंग्स बनाम हैदराबाद किंग्समेन के बीच नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से रौंदा, श्रेयस अय्यर ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

KRK vs HYDK, PSL 2026 20th Match Karachi Pitch Report And Weather Update: आज कराची में खेले जाने वाले मुकाबले में ओस डालेगी असर या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल