Ghaziabad: गाजियाबाद में रेप के आरोपी को पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली, गिरफ्तार
गाजियाबाद के ट्रोनिका सिटी इलाके में अंधेरे का फायदा उठाकर घर में घुसकर महिला से रेप करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
गाजियाबाद, 3 जुलाई : गाजियाबाद के ट्रोनिका सिटी इलाके में अंधेरे का फायदा उठाकर घर में घुसकर महिला से रेप करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
पुलिस टीम जब आरोपी को मेडिकल के लिए ले जारी रही थी तब उसने बाइक फिसल जाने के बाद पुलिसकर्मी की सर्विस रिवॉल्वर छीन कर भागने की कोशिश की. इसके बाद आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया. यह भी पढ़ें : Rajasthan Shocker: राजस्थान के सीकर में 2 छात्रों ने किया सुसाइड, एक 10वीं का छात्र और दूसरा कर रहा था NEET की तैयारी
लोनी के सहायक पुलिस आयुक्त सूर्यबली मौर्य ने बताया कि ट्रोनिका सिटी क्षेत्र में पुलिस को दो जुलाई को घर में घुसकर रेप करने की शिकायत मिली थी. ऑटो चालक ने रात में लाइट कटने के बाद पड़ोस के घर में घुसकर महिला के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया था.
महिला को हैवी ब्लीडिंग होने के बाद पड़ोसियों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी थी.
पुलिस ने बीती रात आरोपी अरुण को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस की टीम आरोपी को लेकर मेडिकल कराने के लिए अस्पताल जा रही थी. इसी दौरान पुलिसकर्मी की बाइक फिसल गई और मौका देखकर अरुण एक पुलिसकर्मी की सर्विस रिवॉल्वर को लेकर मौके से फरार हो गया.
इसकी सूचना तुरंत कंट्रोल रूम को दी गई और सभी टीमों को अलर्ट किया गया. इसके बाद इलाके में नाकाबंदी कर अरुण की तलाश शुरू की गई. थोड़ी देर बाद पुलिस टीम को अरुण भागता हुआ मिला. अरुण ने पुलिस पर फायरिंग की. जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की. पुलिस की जवाबी फायरिंग में अरुण के दाहिने पैर में गोली लग गई. इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 03, 2024 11:24 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

