देश

Watch CCTV: पिटबुल डॉग ने 10 साल बच्चे को काटा, चेहरे पर लगे 150 टांके, कुत्ते को लेकर घूम रही थी लड़की

गाजियाबाद में कुत्ते ने हमला करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. यहां पर पार्क में खेल रहे एक 10 साल के मासूम को कुत्ते ने अपना शिकार बनाया. घटना से जुड़ा सीसीटीवी वीडियो भी अब सामने आया है.

Watch CCTV: पिटबुल डॉग ने 10 साल बच्चे को काटा, चेहरे पर लगे 150 टांके, कुत्ते को लेकर घूम रही थी लड़की

Ghaziabad Dog Attack: दिल्ली-एनसीआर में लगातार पालतू कुत्तों का आतंक सामने आ रहा है. गाजियाबाद में मधुबन बापूधाम क्षेत्र  के संजय नगर (सेक्टर 23) में रहने वाले 11 साल के बच्चे पर अब एक कुत्ते ने हमला कर दिया. कुत्ते की नस्ल है पिटबुल, यह वही नस्ल है जिसने लखनऊ में अपनी ही मालकिन की जान ले ली थी. क्या सांप खुद को गांठ बांध सकते हैं? इंटरनेट पर वायरल हुई नागिन की तस्वीर
गाजियाबाद में भी इस कुत्ते (Pitbull Dog Attack) ने हमला करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है. यहां पर पार्क में खेल रहे एक 10 साल के मासूम को कुत्ते ने अपना शिकार बनाया. घटना चार दिन पहले की बताई जा रही है और बच्चा कुत्ते के हमले के बाद से अस्पताल में भर्ती था.

पार्क में खेल रहे मासूम पर पिटबुल ने अचानक हमला कर दिया और उसके मुंह को उसने दबोच लिया. इसके बाद जो हुआ वो दिल दहलाने वाला था, कुत्ते ने मासूम के गाल को फाड़ दिया. किसी तरह से कुत्ते के चंगुल से बच्चे को छुड़ाया गया और आनन फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया. जहां पर चिकित्सकों ने उसके गाल और मुंह को बचाने के लिए 150 टांके चेहरे पर लगाए.

इस घटना में अभी तक बच्चे के ऊपर सवा लाख से भी ज्यादा रुपए खर्च हो चुके हैं. पीड़ित व्यक्ति ने इस मामले की शिकायत पुलिस को दी है. पुलिस का कहना है कि इस मामले में मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 08, 2022 10:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).