Ghaziabad: गाजियाबाद में भ्रष्टाचार का आरोप लगने पर भड़कीं मेयर सुनीता दयाल, बोलीं- गर्दन अलग कर दूंगी
गाजियाबाद के नगर निगम की बैठक में एक पार्षद ने भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया जिस पर मेयर सुनीता दयाल भड़क गई और बोली "गर्दन अलग कर दूंगी." सदन में उसे समय कुछ लोग रिकॉर्डिंग कर रहे थे. अब यह वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
गाजियाबाद, 10 जनवरी : गाजियाबाद के नगर निगम की बैठक में एक पार्षद ने भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया जिस पर मेयर सुनीता दयाल भड़क गई और बोली "गर्दन अलग कर दूंगी." सदन में उसे समय कुछ लोग रिकॉर्डिंग कर रहे थे. अब यह वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
दरअसल, नगर निगम की बैठक मंगलवार को बुलाई गई थी. इसमें भाजपा के पार्षद सचिन डागर ने राजेंद्रनगर में पार्क से फैक्ट्री तक रास्ता देने का मामला उठाया. पार्षद ने कहा कि पार्क की जमीन से रास्ता देना गलत है. पार्क की जमीन पर सड़क बनाना भी गलत है. मुझे जानकारी है कि इस काम के लिए नगर निगम में किसी ने 30 लाख रुपए की रिश्वत ली है. पार्क की जमीन पर कब्जा करने में जो लोग पकड़े गए, उन्हें छुड़वाने का आरोप मेयर पर लगा. यह भी पढ़ें : Maharashtra Politics: बचेगी या गिर जाएगी शिंदे सरकार? महाराष्ट्र की सियासत के लिए आज बड़ा दिन
यह बात सुनते ही मेयर सुनीता दयाल भड़क गईं. उन्होंने भरे सदन में कहा, "गर्दन अलग कर दूंगी. अगर मेरे किसी अधिकारी ने रिश्वत ली होगी, तो उसे सस्पेंड कर दूंगी." इसके बाद नारेबाजी शुरू हो गई. मामला बढ़ने पर नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने किसी तरह से समझा-बुझाकर मामला शांत करवाया.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 10, 2024 02:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

