Ghaziabad: 6 साल की बच्ची के साथ 11 वी के छात्र ने किया दुष्कर्म का प्रयास
गाजियाबाद के साहिबाबाद थाना इलाके में 6 साल की बच्ची के साथ 16 साल के एक किशोर ने दुष्कर्म का प्रयास किया. बच्ची के माता-पिता ने इसकी शिकायत पुलिस थाने में की. पुलिस ने किशोर को गिरफ्तार कर बाल सुधार गृह भेज दिया है.
गाजियाबाद, 17 नवंबर : गाजियाबाद के साहिबाबाद थाना इलाके में 6 साल की बच्ची के साथ 16 साल के एक किशोर ने दुष्कर्म का प्रयास किया. बच्ची के माता-पिता ने इसकी शिकायत पुलिस थाने में की. पुलिस ने किशोर को गिरफ्तार कर बाल सुधार गृह भेज दिया है.
किशोर बच्ची के पड़ोस में ही रहता है और बच्ची के घर इसका आना-जाना रहता था. पीड़ित बच्ची की मां ने 15 नवंबर को पुलिस को बच्ची के साथ दुष्कर्म के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. इस मामले में पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 15 नवंबर को पीड़ित बच्ची के माता-पिता ने थाना साहिबाबाद में सूचना दी थी कि उनके पड़ोस में रहने वाले 16 साल के एक किशोर ने उनकी बेेेटी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया है. यह भी पढ़ें : रांची के मांडर में एक साथ चार मंदिरों में प्रतिमाएं तोड़ीं, भड़का जनाक्रोश
सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज किया और पॉक्सो समेत कई अन्य धाराओं में आरोपी किशोर को गिरफ्तार कर लिया. किशोर की गिरफ्तारी के बाद उसे बाल सुधार गृह भेजा गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 17, 2023 12:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

