घाटकोपर में गिरी लिफ्ट, 3 महिलाएं घायल
घटना सोमवार रात की है. हादसे में घायल होने वाले लोगों का नाम रुपाली गायकवाड, सुनीता इंगले, कोमॉल दलवी और विनायक दलवी है
मुंबई के घाटकोपर इलाके में एक बिल्डिंग की लिफ्ट गिरने से 4 लोग घायल हो गए हैं. घायलों में 3 महिला और एक पुरुष हैं. सभी घायलों को घाटकोपर पश्चिम के राजावाडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. चारों घायलों का इलाज चल रहा है. यह हादसा घाटकोपर पूर्व के शांति सागर पुलिस हाउसिंग सोसाइटी में हुआ है. प्राप्त जानकारी के अनुसार लिफ्ट की तार टूटी जिसके वजह से यह हादसा हुआ.
घटना सोमवार रात की है. हादसे में घायल होने वाले लोगों का नाम रुपाली गायकवाड, सुनीता इंगले, कोमॉल दलवी और विनायक दलवी है. लिफ्ट के निचे गिरने के बाद जोर से आवाज आई. आवाज सुनकर बिल्डिंग के लोग वहां पहुंचे और घायलों को बाहर निकला.
Mumbai: Four injured after wire rope of an elevator broke at Shanti Sagar Police Housing Society in Ghatkopar's Ramabai Nagar at around 8 pm today. #Maharashtra
— ANI (@ANI) June 25, 2018
घायलों को लिफ्ट से निकलने के लिए मशक्कत भी करनी पड़ी. इस बीच इस घटना की जानकारी पुलिस को भी दी गई. इमारत के निवासी चारों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया. पुलिस अब आगे की जांच कर रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 26, 2018 10:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

