UP: संमलैगिंक दोस्तों ने किया कुकर्म, फिर शव के टुकड़े कर नाले में फेंका, आरोपी बोले- ब्लैकमेल करता था मृतक

मेरठ में LLB की पढ़ाई कर रहे एक छात्र की उसके समलैंगिक दोस्तों ने हत्या कर दी. इसके बाद शरीर के कई टुकड़े कर उसके शव को नाले में फेंक दिया.

छात्र की गला रेतकर की हत्या (Photo Credits: Twitter)

Gay Friends Killed Student In Meerut: मेरठ के जागृति विहार सेक्टर-6 में रहने वाले एलएलबी के छात्र यश रस्तोगी (Yash Rastogi) अपहरण के बाद हत्या कर दी गई. यश का शव (Dead Body)लिसाड़ी गेट के नाले से बरामद किया गया. पुलिस के मुताबिक मृतक छह दिन से लापता था. पुलिस जांच में हैरान करने वाला मामला सामने आया है. Death Threats: अब इस मॉडल को मिली गला काटने की धमकी, उदयपुर हत्याकांड पर की थी निंदा

पुलिस के मुताबिक यश रस्तोगी के दोस्तों ने उसका अपहरण कर लिया था. इसके बाद उसके साथ तीनों दोस्तों ने कुकर्म किया और उसकी गला काटकर हत्या कर दी. फिर शव के टुकड़े-टुकड़े कर उसे बोरे में भर कर नाले में फेंक दिया.

पुलिस ने चारों आरोपियों  सलमान, शाहवेज, अलीजान व इमरान को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने शनिवार देर रात लिसाड़ीगेट में पिलोखड़ी नाले से छात्र का शव बरामद कर लिया. पुलिस ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने हत्या से पहले कुकर्म करने की भी बात स्वीकार की है.

कड़ी पूछताछ के बाद आरोपितों ने बताया कि यश इंटरनेट साइट से वीडियो चुराकर उन्हें ब्लैकमेल करता था. सावेज से 40 हजार की रकम वसूल चुका है. रकम वापस लेने के लिए ही यश को पिलोखड़ी चौकी एरिया में बुलाया था, जहां पर विवाद होने के बाद यश के मुंह में कपड़ा ठूंस कर उसकी हत्या कर दी गई उसके बाद शव को नाले में फेंक दिया गया था.

पुलिस के मुताबिक अलीशान और शावेज ने हत्या की थी और सलमान शव को ठिकाने लगाने में साथ था. हालांकि, पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगा कि हत्या कैसे की गई है.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Netherlands, T20 World Cup 2026 1st Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में नीदरलैंड को हराकर पाकिस्तान ने किया टूर्नामेंट में जीत के साथ आगाज, फहीम अशरफ ने खेली मैच जीताऊ पारी; यहां देखें PAK बनाम NED मैच का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Netherlands, T20 World Cup 2026 1st Match Scorecard: कोलंबो में नीदरलैंड ने पाकिस्तान को दिया 148 रनों का लक्ष्य, सलमान मिर्जा ने चटकाए 3 विकेट; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Fact Check: क्या ‘धुरंधर: द रिवेंज’ में ‘बड़े साहब’ बनेंगे सलमान खान? जानें वायरल तस्वीरों का सच

Pakistan vs Australia, 3rd T20I Match Scorecard: लाहौर में पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को 111 रनों से दी करारी शिकस्त, 3-0 से किया सीरीज में क्लीन स्वीप; यहां देखें PAK बनाम AUS मैच का स्कोरकार्ड

\