गतिमान एक्सप्रेस: जानिए देश की सबसे तेज ट्रेन की खूबियां
यह है भारत की टॉप सुपरफास्ट और हाई स्पीड ट्रेन
गतिमान एक्सप्रेस भारत में सबसे तेज स्पीड से चलने वाली ट्रेन है. इसकी स्पीड 160 किमी/घंटा है. इसमें एयरलाइन्स की तरह एग्जीक्यूटिव क्लास के टिकट और लग्जरी कोच हैं. देश की सबसे तेज चलने वाली सेमी हाई स्पीड ट्रेन गतिमान एक्सप्रेस का शुभारंभ 5 अप्रैल 2016 को हुआ था.
इसलिए है खास-
-188 किलोमीटर की दूरी महज डेढ़ घंटे में तय होगी.
-गतिमान एक्सप्रेस में दो एक्जिक्यूटिव AC डिब्बे और आठ AC चेयरकार डिब्बे लगे हैं.
- यात्रा शुरू होने से पहले महिला परिचारिकाएं यात्रियों को फूल देकर स्वागत करती हैं.
-यात्रा के दौरन कनेक्टिविटी में कोई समस्या ना हो इसलिए इसमें यात्रीयों को वाईफाई की सुविधा भी मिलती है.
-हॉटस्पॉट की सुविधा भी मौजूद है.
-प्रत्येक सीट के पीछे 8 इंच एलसीडी टीवी लगाई गयी है.
- गतिमान एक्सप्रेस में दो रेस्तरां भी बनाए गए है जिनको बहुत ही स्टाइलिश तरीके से सजाया गया है.
-इसमें मिनी डोसा, कांजीवरम इडली, स्विस रोल, चिकन रोल,उपमा, ताजे कटे हुए फल, भुने हुए मेवे सहित अलग-अलग खानपान दिया जाता है.
- किसी प्लेन में सफर के जैसे ही गतिमान एक्सप्रेस में भी यात्रियों को सीट पर ही सेवा दी जाती है.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 27, 2018 04:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

