Divya Pahuja Murder Video: पूर्व मॉडल दिव्या पाहुजा की हत्या का वीडियो आया सामने, लाश घसीटते नजर आए होटल कर्मचारी
पूर्व मॉडल दिव्या पाहुजा की गुरुग्राम के होटल में गोली मारकर हत्या कर दी गई. सीसीटीवी में संदिग्धों को उनके शरीर को बीएमडब्ल्यू कार में घसीटते और फेंकते हुए देखा जा सकता है.
Ex-Model Divya Pahuja Murder CCTV Footage: मारे गए गैंगस्टर संदीप गाडोली की प्रेमिका व पूर्व मॉडल दिव्या पाहुजा की गुरुग्राम के होटल में गोली मारकर हत्या कर दी गई. सीसीटीवी में संदिग्धों को उनके शरीर को बीएमडब्ल्यू कार में घसीटते और फेंकते हुए देखा जा सकता है. क्राइम ब्रांच ने हत्यारोपी अभिजीत, प्रकाश और इंद्राज को गिरफ्तार कर मामले की तफ़्तीश शुरू कर दी है.
मंगलवार (2 जनवरी) को गुरुग्राम के एक होटल में पूर्व मॉडल दिव्या पाहुजा का शव बरामद हुआ था. रिपोर्ट में दावा किया गया है कि होटल मालिक अभिजीत सिंह ने कथित तौर पर उसकी हत्या कर दी.बता दें कि, प्रकाश और इन्द्राज होटल में काम करते थे. उन्होंने लाश ठिकाने लगाने में मदद की थी. Wife Murder With Cricket Bat: शराबी ने की हैवानियत! पत्नी और 2 बच्चों को क्रिकेट बैट से पीट-पीटकर मौत के घाट उतारा
मॉडल दिव्या पाहुजा गुरुग्राम के बलदेव नगर की रहने वाली थी. आरोप है कि होटल मालिक अभिजीत ने अपने साथियों के साथ मिलकर दिव्या की हत्या को अंजाम दिया. इसके बाद शव को ठिकाने लगाने के मकसद से उसने अपने साथियों को 10 लाख रुपए दिए थे. इसके बाद हत्यारोपी अभिजीत के 2 साथी दिव्या की लाश को अभिजीत की BMW DD03K240 कार की डिग्गी में डालकर फरार हो गए. ये वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है.
CCTV में कैद आरोपी- देखें वीडियो
#Divya_Pahuja, Ex-Model And GF Of Slain Gangster Sandeep Gadoli, Shot Dead In #Gurugram Hotel: CCTV Shows Suspects Dragging & Dumping Her Body In BMW Car pic.twitter.com/YqlE9I8hRv
— Shubham Rai (@shubhamrai80) January 3, 2024
कौन थीं दिव्या पाहुजा?
दिव्या मारे गए गैंगस्टर संदीप गाडोली की प्रेमिका थी, जो 2016 में मुंबई में एक विवादास्पद मुठभेड़ में मारा गया था. दिव्या भी इस मामले में मुख्य आरोपी थीं, लेकिन बाद में उन्हें जमानत मिल गई थी.
दिव्या पाहुजा गैंगस्टर संदीप गाडोली एनकाउंटर केस की मुख्य गवाह भी थी. दिव्या के परिजनों ने उसकी हत्या के पीछे गैंगस्टर संदीप गाडोली की बहन सुदेश कटारिया और गैंगस्टर के भाई ब्रह्मप्रकाश का हाथ बताया है. दिव्या के परिजनों ने सुदेश और ब्रह्मप्रकाश के खिलाफ हत्या की साजिश के तहत शिकायत दर्ज करवाई है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 03, 2024 07:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

