देश

Gangster Kala Jathedi Marriage: लेडी डॉन से शादी करेगा गैंगस्टर काला जठेड़ी, कोर्ट ने 6 घंटे का दिया वक्त (Watch Tweet)

Gangster Kala Jathedi Marriage: लेडी डॉन से शादी करेगा गैंगस्टर काला जठेड़ी, कोर्ट ने 6 घंटे का दिया वक्त (Watch Tweet)
Gangster Kala Jathedi Marriage | Credit- Pixabay

Gangster Kala Jathedi Marriage: दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर काला जठेड़ी उर्फ संदीप अपनी प्रेमिका अनुराधा चौधरी उर्फ मैडम मिंज से शादी करने जा रहा है. काला जठेड़ी की प्रमिका अनुराधा चौधरी जुर्म की दुनिया में लेडी डॉन के नाम से भी मशहूर है. दोनों की शादी 12 मार्च को दिल्ली के संतोष गार्डन में संपन्न होगी.

कोर्ट ने इसके लिए 6 घंटे सुबह 10 बजे से शाम के 4 बजे तक का वक्त दिया है. शादी के तुरंत बाद गैंगस्टर को जेल लौटना होगा.

यह भी पढ़ें: Gangster Sharad Mohol Murder Case: पुणे के गैंगस्टर शरद मोहोल की हत्या के मामले में 8 संदिग्ध गिरफ्तार

शादी के दौरान CRPF और पुलिस के जवान मौके पर मौजूद रहकर पूरे कार्यक्रम पर नजर रखेंगे. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने जुलाई 2021 में काला जठेड़ी और अनुराधा को यूपी के सहारनपुर से गिरफ्तार किया था. फिलहाल, काला जठेड़ी जेल में है और अनुराधा जेल से बाहर है.

तिहाड़ जेल मे बंद गैंगस्टर की शादी:

जानकारी के मुताबिक, अनुराधा के पहले प्रेमी का नाम दीपक मिंज था. दोनों की शादी भी हुई थी. फिर उसे गैंगस्टर आनंद पाल सिंह से प्यार हो गया और वह उसके साथ रहने लगी. 2017 में आनंद पाल के एनकाउंटर के बाद वह गैंगस्टर काला जठेड़ी उर्फ संदीप के संपर्क में आ गई. इसी दौरान सिद्धू मूसेवाला और राजू ठेहट हत्याकांड में उसका नाम भी जुड़ा था. कहा जाता है कि गैंगस्टर आनंद पाल सिंह के गैंग को अनुराधा ही मॉनिटर करती थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 05, 2024 03:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).