Gangster Kala Jathedi Marriage: लेडी डॉन 'मैडम मिंज' से शादी करने पहुंचा गैंगस्टर 'काला जठेड़ी', दिल्ली पुलिस बनी बाराती, देखें VIDEO
गैंगस्टर संदीप उर्फ 'काला जठेड़ी' और लेडी डॉन अनुराधा चौधरी उर्फ 'मैडम मिंज' की आज शादी हो रही है. पुलिस की सुरक्षा में दोनों शादी के लिए समारोह स्थल पर पहुंच चुके हैं. दिल्ली के जिस बैंक्वेट हॉल में यह शादी हो रही है, उसके चारो तरफ भारी संख्या में सुरक्षा बल तैनात हैं.
Gangster Kala Jathedi Marriage: गैंगस्टर संदीप उर्फ 'काला जठेड़ी' और लेडी डॉन अनुराधा चौधरी उर्फ 'मैडम मिंज' की आज शादी हो रही है. पुलिस की सुरक्षा में दोनों शादी के लिए समारोह स्थल पर पहुंच चुके हैं. जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के जिस बैंक्वेट हॉल में यह शादी हो रही है, उसके चारो तरफ भारी संख्या में सुरक्षा बल तैनात हैं. विवाह में आने वाले लोगों पर ड्रोन से नजर रखी जा रही है.
दिल्ली पुलिस ने गैंग वॉर के साथ-साथ संदीप के हिरासत से फरार होने जैसी किसी भी घटना से बचने के लिए यह योजना तैयार की है.
वीडियो देखें:
दिल्ली
➡गैंगस्टर संदीप उर्फ काला जठेड़ी शादी के लिए पहुंचा
➡शादी के लिए समारोह स्थल पर पहुंचा
➡दुल्हन यानी लेडी डॉन अनुराधा चौधरी भी पहुंच चुकी#Delhi pic.twitter.com/zdNvlcma8D
— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) March 12, 2024
बता दें, हरियाणा के सोनीपत का रहने वाला संदीप कभी वांछित था. उस पर 7 लाख रुपये का इनाम था. संदीप को विवाह के लिए दिल्ली की एक अदालत ने 6 घंटे की पैरोल दी है. उसका विवाह उसकी प्रेमिका अनुराधा चौधरी से हो रही है. जिसका खुद एक आपराधिक इतिहास है.
कोर्ट के आदेश के मुताबिक, संदीप को शाम 4 बजे तक की पैरोल मिली है. 13 मार्च को उसे हरियाणा के सोनीपत में उसके गांव जठेड़ी ले जाया जाएगा, जहां दंपति शादी के बाद वाली रस्मों को पूरा करेंगे.
जानकारी के अनुसार, अनुराधा के पहले प्रेमी का नाम दीपक मिंज था. दोनों की शादी भी हुई थी. फिर उसे गैंगस्टर आनंद पाल सिंह से प्यार हो गया और वह उसके साथ रहने लगी. 2017 में आनंद पाल के एनकाउंटर के बाद वह गैंगस्टर काला जठेड़ी उर्फ संदीप के संपर्क में आ गई. इसी दौरान सिद्धू मूसेवाला और राजू ठेहट हत्याकांड में उसका नाम भी जुड़ा था. कहा जाता है कि गैंगस्टर आनंद पाल सिंह के गैंग को अनुराधा ही मॉनिटर करती थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 12, 2024 01:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

