Palamu Gangrape: झारखंड के पलामू में शर्मनाक वारदात, दुर्गा पूजा देखकर लौट रही 2 नाबालिग लड़कियों के साथ गैंगरेप
झारखंड के पलामू जिले में दुर्गा पूजा मेले से घर लौट रही दो नाबालिग लड़कियों के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया गया. पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी.
Palamu Gangrape: झारखंड के पलामू जिले में दुर्गा पूजा मेले से घर लौट रही दो नाबालिग लड़कियों के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया गया. पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (छतरपुर) अवध यादव ने बताया कि यह घटना शुक्रवार को नौडीहा बाजार पुलिस थाना क्षेत्र की है लेकिन रविवार शाम को मामला सामने आया. पुलिस अधिकारी ने कहा कि दलित परिवार की दो लड़कियां शुक्रवार को सरायडीह में नौडीहा पूजा मेले से घर लौट रही थीं, तभी आरोपियों ने उन्हें पकड़ लिया और कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया.
पीड़िताओं ने अपने परिवार के सदस्यों को आपबीती सुनाई. उन्होंने बताया कि दो दिनों तक पंचायत के जरिये मामले को सुलझाने का प्रयास किया गया. इस संबंध में रविवार देर शाम पुलिस में शिकायत दायर की गई.
ये भी पढ़ें: Surat Gangrape: गुजरात के सूरत में नाबालिग से घिनौनी हरकत, नवरात्रि उत्सव के दौरान नाबालिग से गैंगरेप
डीएसपी यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और पीड़ितों को मेडिकल जांच के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेजा गया है. नौडीहा बाजार थाने के प्रभारी अमित कुमार द्विवेदी ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने का प्रयास जारी है.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 14, 2024 12:16 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

