देश

उत्तर प्रदेश: मथुरा में नर्स के साथ सामूहिक बलात्कार, आरोपी फरार

मथुरा जिले के कोसीकलां कस्बे में एक नर्स के सामूहिक बलात्कार और उसका अश्लील वीडियो बनाने के मामले में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. उन्होंने बताया कि इस बीच, वहां मौजूद भूपेश के मित्र कुलदीप ने इस घटना का वीडियो बनाया और फिर उसने भी नर्स के साथ दुष्कर्म किया.

उत्तर प्रदेश: मथुरा में नर्स के साथ सामूहिक बलात्कार, आरोपी फरार
प्रतीकात्मक तस्वीर (फाइल फोटो)

मथुरा :  मथुरा जिले के कोसीकलां कस्बे में एक नर्स के सामूहिक बलात्कार और उसका अश्लील वीडियो बनाने के मामले में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. कोसीकलां थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीष चंद्र ने कहा, ‘‘शहर की एक पॉश कालोनी के एक निजी अस्पताल के कमाउंडर भूमेश ने अपने साथ काम करने वाली नर्स को गत आठ जुलाई को अपने जन्मदिन की पार्टी के बहाने होटल बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया.’’

उन्होंने बताया कि इस बीच, वहां मौजूद भूपेश के मित्र कुलदीप ने इस घटना का वीडियो बनाया और फिर उसने भी नर्स के साथ दुष्कर्म किया. इसके बाद उन दोनों ने वीडियो के बहाने उसे ब्लैकमेल कर कई बार उसका बलात्कार किया.

यह भी पढ़ें : शौच के लिए गई छात्रा के साथ किया सामूहिक बलात्कार, वीडियो भी बनाया

चंद्र ने बताया कि इस बीच, कुलदीप के एक अन्य मित्र नरेंद्र ने भी वीडियो क्लिप वायरल करने की धमकी देकर नर्स को ब्लैकमेल करने का प्रयास किया, लेकिन जब पीड़िता के उसकी बात नहीं मानी तो उसने वीडियो वायरल कर दिया. इसके बाद नर्स ने अपने परिवार वालों को इस घटना की जानकारी की और शनिवार को तीनों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 28, 2019 12:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).