Gurugram Shocker: होटल में 10वीं की छात्रा से गैंगरेप, दोस्त ने दिया धोखा, पांच में से 2 आरोपी गिरफ्तार
हरियाणा के गुरुग्राम में 10वीं कक्षा की एक छात्रा को उसके दोस्तों सहित पांच युवकों ने यहां एक होटल में ले जाकर उसके साथ कथित तौर पर बलात्कार किया। यह जानकारी पुलिस ने सोमवार को दी.
गुरुग्राम, 31 अक्टूबर: हरियाणा के गुरुग्राम में 10वीं कक्षा की एक छात्रा को उसके दोस्तों सहित पांच युवकों ने यहां एक होटल में ले जाकर उसके साथ कथित तौर पर बलात्कार किया. यह जानकारी पुलिस ने सोमवार को दी. UP Shocker: मदरसा शिक्षक से मैनेजर ने किया दुष्कर्म, दो साल बाद मामला दर्ज
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शनिवार रात की घटना के पांच आरोपियों में से दो को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया. चौदह वर्षीय पीड़िता की मां की ओर से दर्ज करायी गई शिकायत के मुताबिक, शनिवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे उसकी बेटी घर से निकली थी. पीड़िता की मां ने कहा कि उसने सोचा कि शायद उसकी बेटी पास के पार्क में टहलने गई होगी.
पीड़िता की मां ने पुलिस शिकायत में कहा, ‘‘जब वह काफी देर तक नहीं लौटी तो हमने उसकी तलाश शुरू की लेकिन उसका पता नहीं चल सका. रविवार सुबह करीब 10 बजे मेरी बेटी घर के पास मिली.’’
पुलिस ने कहा कि यह पूछे जाने पर कि वह पूरी रात कहां थी, किशोरी ने अपनी मां से कहा कि उसे उसके दो दोस्त एक बाइक पर एक होटल में ले गए जहां दो युवकों और तीन अन्य लोगों ने कथित तौर पर उसके साथ बलात्कार किया. पुलिस ने कहा कि आरोपियों ने उसे घटना के बारे में किसी से बताने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी.
शिकायत के आधार पर भारतीय दंड संहिता की धारा 376-डी (सामूहिक बलात्कार), 506 (आपराधिक धमकी) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (पोक्सो) के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई.
पुलिस ने कहा कि किशोरी को मेडिकल जांच के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने बलात्कार की पुष्टि की. डीसीपी (पश्चिम) दीपक सहारन ने कहा कि सोमवार शाम को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया और उनसे पूछताछ की जा रही है जबकि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 31, 2022 09:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

